{"_id":"6366681dc5b976527100c9ec","slug":"car-maintenance-tips-in-hindi-how-to-keep-car-in-good-condition-how-to-keep-your-car-battery-healthy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Maintenance Tips: अपनी कार से करते हैं प्यार, तो कार मेंटेनेंस की इन 6 जरूरी टिप्स को न करें नजरअंदाज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Maintenance Tips: अपनी कार से करते हैं प्यार, तो कार मेंटेनेंस की इन 6 जरूरी टिप्स को न करें नजरअंदाज
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 05 Nov 2022 07:37 PM IST
विज्ञापन
Car Driving
- फोटो : For Reference Only
आपने चाहे कितनी भी महंगी कार खरीद और वो कितनी भी नामी ब्रांड हो, लेकिन इससे कोई फर्क पड़ता। क्योंकि हर कार अपने हिस्से की प्यार और देखभाल की हकदार होती है। आपके वाहन का ओनर मैनुअल सबसे पहली चीज है जिसपर आपको ध्यान देना चाहिए। हर कंपनी अपनी एक मैनुअल गाइड बुक कार के साथ देती है, जिसमें कार के बारे में अहम जानकारी दी जाती है। अगर आपकी वह हैंडबुक खो गई है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। उसे इसे वाहन निर्माता की वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं। यूजर मैनुअल में कार की स्पेसिफिकेशंस, सुरक्षा, बच्चों की सुरक्षा, चाबियों और रिमोट कंट्रोल, ईंधन और ईंधन भरवाने, कार की देखभाल जैसी कई जानकारी काफी आसानी से उपलब्ध हैं। अपनी कार को वह समय और थोड़ा लाड़-प्यार दें जिसकी वह हकदार है। और बताए गए सुझावों का पालन करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इसे एक लंबी लाइफ मिले। यहां हम आपको कार मेंटेनेंस से जुड़ी 6 जरूरी बातें बता रहें हैं जिससे आपको फायदा होगा।
Trending Videos
car Tyre Pressure
- फोटो : For Reference Only
टायर प्रेशर को रेगुलर चेक करें
एक फिट टायर आपकी गाड़ी के हेल्थ के लिए बेहद जरूरी हैं। इसलिए, अपने टायर प्रेशर की रेगुलर जांच करने से न सिर्फ माइलेज में सुधार होता है, बल्कि इससे टायर जल्दी घिसता भी नहीं है और टायर फटने से भी बचाया जा सकता है। हर बार जब आप पेट्रोल-पंप में तेल या सीएनजी भरवान जाते हैं, तो टायरों के प्रेशर की भी चेकिंग जरूर कराएं।

Car Engine Oil
- फोटो : For Reference Only
ऑयल और ऑयल फिल्टर बदलें
एक कार में कई पार्ट्स होते हैं जो लगातार काम करते हैं और यह बिना लुब्रिकेंट के ठीक से नहीं चल सकता है। इन जगहों पर ऑयल और ऑयल फिल्टर की जरूरत पड़ती है। क्योंकि ऑयल मूविंग पार्ट्स को चिकनाई देता है और घर्षण के कारण पैदा होने वाली गर्मी को सोंख लेता है। लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद, ऑयल और ऑयल फिल्टर को बदल देना चाहिए क्योंकि इसमें धूल और गंदगी जमा हो सकते हैं जो मूविंग पार्ट्स के परफॉर्मेंस में रुकावट डालते हैं।

Car Maintenance
- फोटो : For Reference Only
ब्रेक फ्ल्यूड चेक करें
कार एक्सपर्ट्स ऐसी सलाह देते हैं कि ब्रेक फ्लुइड की जांच हर महीने करानी चाहिए। मास्टर सिलेंडर के ढक्कन को खोलने से पहले उसमें से गंदगी साफ कर लें। यदि आपको फ्ल्यूड की जरूरत है, तो अपनी कार के निर्माता द्वारा सुझाए गए ब्रांड की फ्ल्यूड का इस्तेमाल करें। कभी भी ट्रांसमिशन या पावर-स्टीयरिंग फ्लुइड जैसे अन्य फ्ल्यूड से इसे रिप्लेस न करें। और पहले से खोले गए किसी कंटेनर से ब्रेक फ्लुइड का इस्तेलमाल न करें।

Car Battery Maintenance
- फोटो : For Reference Only
बैटरी की मेंटेनेंस पर ध्यान रखें
बैटरी की मेंटेनेंस की शुरुआत बस अपनी बैटरी को साफ रखने के साथ शुरू करें, क्योंकि गंदगी के कारण करंट बर्बाद हो सकता है। इसे पोंछने के लिए एक गीले कपड़े का इस्तेमाल करें और बैटरी पोस्ट या टर्मिनलों को साफ करना सुनिश्चित करें। इग्निशन बंद होने पर कार को ऑन रखने से बचें, यह बैटरी लाइफ को नुकसान पहुंचाता है।

कमेंट
कमेंट X