{"_id":"636662920fbd256d45376b60","slug":"if-the-spark-plug-gets-damaged-in-the-car-these-four-changes-start-happening-never-ignore-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 05 Nov 2022 06:57 PM IST
सार
स्पार्क प्लग कार में बेहद जरूरी पार्ट्स में से एक होता है। अगर एक बार ये खराब हो जाए तो, कार में कई परेशानियां आने लगती हैं। ऐसी ही चार परेशानियों की जानकारी हम यहां पर आपको दे रहे हैं।
कार की सर्विस समय पर करवाने से आप कई परेशानियों से बच जाते हैं। लेकिन अगर सर्विस के लिए समय बचा हुआ है और कार में कुछ परेशानियां आ रही हैं। तो ऐसा एक बेहद जरूरी पार्ट स्पार्क प्लग के खराब होने के कारण भी होता है। ये होता तो काफी छोटा है लेकिन इसका सही तरीके से काम करना काफी जरूरी होता है।
Trending Videos
कार स्टार्ट करने में परेशानी
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
जब आपकी कार में लगा हुआ स्पार्क प्लग खराब हो जाता है। तो कार स्टार्ट करने में परेशानी होने लगती है। इंजन को पावर देने से पहले आपको कई बार इग्निशन में चाबी लगाकर घुमाना पड़ता है। कई बार ऐसा करने के बाद अचानक कार स्टार्ट हो जाती है।
अगर कार में सभी पार्ट सही तरीके से कम कर रहे हैं। कार को ज्यादा तेज चलाने की जगह आप स्पीड बरकरार रखते हैं। कार की सर्विस भी समय पर करवाते हैं और टायर में हवा भी सही रहती है। तो कार से अच्छी एवरेज मिलती है। लेकिन ऐसा होने के बाद भी कार में एवरेज की परेशानी आ रही है। तो स्पार्क प्लग को जरूर चेक करना चाहिए।
कार में लगे स्पार्क प्लग खराब हो जाएं तो इसका एक नुकसान ये भी होता है। स्पार्क प्लग खराब होने के बाद कार में ज्यादा आवाज आने लगती है और कार पहले से ज्यादा वाइब्रेशन भी करती है।
आपकी कार में सभी कुछ ठीक है। लेकिन अगर एक्सेलेरेटर दबाने पर कार स्पीड पकड़ने में समय ले रही है। तो भी इसकी पूरी संभावना होती है कि कार के स्पार्क प्लग खराब हो गए हों।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X