सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Top 10 Cars: भारत की टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें, अक्तूबर में मारुति का रहा दबदबा, देखें पूरी लिस्ट

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 05 Nov 2022 05:53 PM IST
विज्ञापन
Top 10 Cars in India Top 10 Best Selling Cars in India October 2022 News in Hindi
Maruti Alto 800 - फोटो : Maruti Suzuki
इस साल का त्योहारी सीजन भारत में कार निर्माताओं के लिए खुशियां लेकर आया क्योंकि ऑटोमोटिव उद्योग ने साल-दर-साल बिक्री में 29 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की। अक्तूबर 2022 में कुल 3,36,298 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल इसी अवधि में 2,60,162 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। मारुति सुजुकी ने 41.73 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ अपनी बादशाहत को बरकरार रखा। इसके बाद ह्यूंदै, टाटा और महिंद्रा ने क्रमशः 14.27 प्रतिशत, 13.45 प्रतिशत और 9.60 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की। 
Trending Videos
Top 10 Cars in India Top 10 Best Selling Cars in India October 2022 News in Hindi
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
यहां हम आपको अक्तूबर 2022 की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों के बारे में बता रहे हैं जिसमें मारुति सुजुकी के 7 मॉडल, टाटा से 2 और ह्यूंदै का 1 मॉडल शामिल है। महिंद्रा की कोई भी कार टॉप-10 की सूची में अपनी जगह नहीं बना पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top 10 Cars in India Top 10 Best Selling Cars in India October 2022 News in Hindi
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
अक्तूबर 2022 में बिकने वाली टॉप-10 कारें 
 
मॉडल बिक्री
Maruti Alto 21,260
Maruti WagonR 17,945
Maruti Swift 17,231
Maruti Baleno 17,149
Tata Nexon 13,767
Maruti Dzire 12,321
Hyundai Creta 11,880
Tata Punch 10,982
Maruti Ertiga 10,494
Maruti Brezza 9,941
Top 10 Cars in India Top 10 Best Selling Cars in India October 2022 News in Hindi
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
अक्तूबर महीने में कुल 21,260 यूनिट्स की बिक्री के साथ Maruti Alto (मारुति ऑल्टो) सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। अक्तूबर 2021 में हैचबैक ने 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की, जब उसने 17,389 यूनिट्स की बिक्री की थी। हाल ही में, कंपनी ने ऑल्टो K10 न्यू जेनरेशन को 3.99 लाख रुपये से 5.33 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की प्राइस रेंज में लॉन्च किया है। 
विज्ञापन
Top 10 Cars in India Top 10 Best Selling Cars in India October 2022 News in Hindi
Maruti Swift - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti WagonR (मारुति वैगनआर) और Maruti Swift (मारुति स्विफ्ट) हैचबैक ने कार निर्माता के लिए क्रमशः 17,945 और 17,231 यूनिट्स की बिक्री के साथ अच्छी-खासी संख्या हासिल करना जारी रखा। Maruti WagonR ने 45 प्रतिशत की सालाना बिक्री बढ़ोतरी दर्ज की, तो Maruti Swift की बिक्री में 88 प्रतिशत का इजाफा हुआ। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed