सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

न्यू एंट्री: Citroen ला रही है आठ लाख रुपये में SUV, जानें कब होगी लॉन्च और क्या होंगे फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 28 May 2021 01:33 PM IST
विज्ञापन
citroen c3 aircross: Citroen planning to launch affordable subcompact suv in India to compete Kia sonet and Vitara Brezza
citroen c3 aircross launch in Malaysia - फोटो : For Refernce Only

फ्रेंच ऑटो कंपनी सिट्रॉन ने अप्रैल महीने में अपनी पहली एसयूवी Citroen C5 Aircross लॉन्च की थी। हालांकि उसके बाद कई राज्यों में लॉकडाउन लग गया, बावजूद इसके कंपनी ने अप्रैल में ही 230 यूनिट्स की बिक्री की है। सी5 एयरक्रॉस का मुकाबला जीप कंपास, एमजी हेक्टर और टाटा हैरियर जैसी एसयूवी से है। C5 Aircross की कीमत 34.7 लाख से लेकर 37.2 लाख रुपये तक है। हालांकि बहुत देरी से सिट्रॉन ने भारतीय बाजार में आने का फैसला किया है। लेकिन उसकी योजना सबसे ज्यादा बिकने वाले सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट पर भी है, जिसकी कई दिग्गजों से उसका मुकाबला है। कंपनी आठ लाख रुपये की कीमत में एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है।

Trending Videos
citroen c3 aircross: Citroen planning to launch affordable subcompact suv in India to compete Kia sonet and Vitara Brezza
citroen c3 aircross - फोटो : For Refernce Only

ग्लोबल लाइनअप पर बेस्ड

आठ लाख रुपये की कीमत में जो एसयूवी कंपनी भारत में लाने की तैयारी कर रही है, वह पहले से ही कंपनी के ग्लोबल लाइनअप में है। सी3 का हाल ही में स्केल मॉडल इंटरनेट पर देखा गया था। सी3 की देश में टेस्टिंग भी लगातार जारी है। माना जा रहा है कि सी3 का भारत में लॉन्च होने वाला वर्जन डिजाइन और फीचर्स के मामले में यूरोपीय जैसा ही होगा और भारत में भी इसका नाम सी3 ही रखा जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
citroen c3 aircross: Citroen planning to launch affordable subcompact suv in India to compete Kia sonet and Vitara Brezza
citroen c3 aircross interior - फोटो : For Refernce Only

क्या होगी यूएसपी

सी5 एयरक्रॉस की तरह सी3 भी काफी कंफर्ट होगी। इसका मुकाबला महिंद्रा XUV300, टाटा नेक्सन, विटारा ब्रेजा, किआ सोनेट, ह्यूंदै वेन्यू जैसी टॉप एसयूवी से होगा। वहीं सिट्रॉन के इस सेगमेंट में सेंध लगाने के लिए कुछ ऐसे फीचर देने होंगे, जो इन एसयूवी में नहीं आते हैं। क्योंकि इस कीमत में पहले से मौजूद ये एसयवी काफी नए फीचर पहले से ही दे रही हैं। सी3 में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिल सकता है, साथ ही वायरलेस ऑटो और एपल कारप्ले जैसे फीचर भी मिल सकते हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक सनरूफ, ब्लाइंट स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन डिपार्चर, फ्रंट पार्किंग सेंसर और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर मिल सकते हैं।

 

citroen c3 aircross: Citroen planning to launch affordable subcompact suv in India to compete Kia sonet and Vitara Brezza
citroen c3 aircross scale model - फोटो : For Refernce Only

फीचर्स

हाल ही में इसका जो स्केल मॉडल लीक हुआ था, इसमें कई फीचर सी5 एयरक्रॉस से मिलते जुलते हैं। फ्रंट में सिग्नेचर वाइड ग्रिल, डुअल लेयर हेडलैंप्स, फ्लैट बोनेट और एंगुलर विंडशील्ड, ब्लैक क्लैडिंग के साथ फ्लैट रूफ जैसे फीचर मल सकते हैं। स्केल मॉडल में कंट्रास्ट ऑरेंज रूफ, फ्रंट बंपर पर ऑरेंज ट्रीटमेंट, ब्लैक पिलर्स, रूफ रेल्स और डुअल टोन डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। फ्रंट ग्रिल और सिट्रॉन लोगो के चारों तरफ क्रोम ट्रीटमेंट दिया जा सकता है। सी3 में रेक्टेंगुलर शेप्ड टेल लैंप्स और ब्लैक क्लैडिंग के साथ डुअल टोन बंपर भी स्केल मॉडल में दिखाई पड़ रहा है।  
 

विज्ञापन
citroen c3 aircross: Citroen planning to launch affordable subcompact suv in India to compete Kia sonet and Vitara Brezza
citroen c3 aircross - फोटो : For Refernce Only

इंजन

माना जा रहा है कि सी3 एसयूवी में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 100 बीएचपी की पावर और 160 एनएम का टॉर्क देगा। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया जा सकता है। वहीं इस सबकॉम्पेक्ट एसयूवी कार में डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया जाएगा। इसमें पहली बार फ्लेक्स फ्यूल सिस्टम मिल सकता है और यह बॉयो फ्यूल पर भी चल सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि सी3 को कंपनी इस साल दीपावली से पहले अक्तूबर में लॉन्च कर सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed