फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

C5 Aircross 2022: भारत में नए अवतार में लॉन्च हुई फ्रांसीसी निर्माता की ये SUV, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव

Thu, 08 Sep 2022 01:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 08 Sep 2022 01:55 PM IST
विज्ञापन
Citroen India launches new C5 Aircross 2022 SUV in India Knoe Price Features Specs News in Hindi
Citroen C5 Aircross 2022 - फोटो : Citroen India
Citroen India ने भारतीय बाजार में नई C5 Aircross (सी5 एयरक्रॉस) एसयूवी के लॉन्च का एलान किया है। 2022 C5 Aircross SUV को दिल्ली में 36,67,000 रुपये की इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। नई सी5 एयरक्रॉस एसयूवी को एक डिजाइन मेकओवर मिलता है, जो इसे पहले की तुलना में ज्यादा खास, मॉडर्न और डायनैमिक पर्सोनेलिटी देता है। C5 Aircross इस समय वाहन निर्माता की भारतीय बाजार में फ्लैगशिप एसयूवी है। C5 एयरक्रॉस एसयूवी को साल 2021 में भारत में पहली बार लॉन्च किया गया था। इसे अपने सेगमेंट में सबसे आरामदायक और मॉड्यूलर एसयूवी माना जाता है। 

Citroen India launches new C5 Aircross 2022 SUV in India Knoe Price Features Specs News in Hindi
Citroen C5 Aircross 2022 - फोटो : Citroen India
अपने 2022 अवतार में, कार अब ज्यादा आकर्षक और डायनैमिक लुक के साथ आई है। Citroen ने C5 एयरक्रॉस के एक्सटीरियर और साथ ही इंटीरियर को नया रूप दिया है। शार्प डिजाइन के साथ जो हाई क्वालिटी वाले कलर्स के साथ-साथ एसयूवी का इंटीरियर काफी आरामदायक और काफी बड़ा है। यह सिर्फ एक वैरिएंट शाइन में उपलब्ध है जिसमें डुअल-टोन पेंट स्कीम मिलता है। 
Citroen India launches new C5 Aircross 2022 SUV in India Knoe Price Features Specs News in Hindi
Citroen C5 Aircross 2022 - फोटो : Citroen India
लुक और डिजाइन
अपने 2022 अवतार में, कार अब ज्यादा आकर्षक और डायनैमिक लुक के साथ आई है। शार्प डिजाइन के साथ जो हाई क्वालिटी वाले कलर्स के साथ-साथ एसयूवी का इंटीरियर काफी आरामदायक और बड़ा है। अपने क्रांतिकारी डिजाइन, नई टेक्नोलॉजी और प्रभावशाली मौजूदगी के साथ आपकी मौजूदगी को कुछ खास बनाने के लिए इसे बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Citroen India launches new C5 Aircross 2022 SUV in India Knoe Price Features Specs News in Hindi
Citroen C5 Aircross 2022 - फोटो : Citroen India
Citroen ने एसयूवी के एक्सटीरियर में काफी बदलाव किए हैं। नए फ्रंट-एंड डिजाइन के साथ नया डिजाइन किया गया फ्रंट बम्पर और हेडलैम्प्स है। वे अब ज्यादा स्पोर्टी दिखते हैं और एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप ग्रिल में क्रोम स्ट्रिप्स के साथ इंटीग्रेट होते हैं। रियर एलईडी टेल लैंप्स में अब 3डी इफेक्ट मिलता है। साइड में नए 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कुल मिलाकर, Citroen C5 Aircross अब अपने रिप्लेस किए गए मॉडल की तुलना में ज्यादा मॉडर्न आधुनिक और शार्प नजर आती है। 
विज्ञापन
Citroen India launches new C5 Aircross 2022 SUV in India Knoe Price Features Specs News in Hindi
Citroen C5 Aircross 2022 - फोटो : Citroen India
इंटीरियर और फीचर्स
नई 2022 C5 Aircross फेसलिफ्ट एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो, एक नया 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। पूरे इंटीरियर में ग्लॉस ब्लैक और क्रोम हाइलाइट्स हैं। Citroen ने एक नया गियर शिफ्टर और ड्राइव मोड बटन जोड़ा है। यह एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, कम्फर्ट सीट्स और हैंड्स-फ्री टेलगेट के साथ मिलना जारी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed