सब्सक्राइब करें

मॉडिफाइड महिंद्रा XUV700: दीपा मलिक को मिली स्पेशल एसयूवी की डिलीवरी, आनंद महिंद्रा से की थी यह गुजारिश

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 02 Mar 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Custom Made Mahindra XUV700 Delivered to Deepa Malik Mahindra XUV700 Modified Deepa Malik Paralympic Anand Mahindra
Deepa Malik Mahindra XUV 700 - फोटो : Twitter/@DeepaAthlete
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने भारत में प्रमुख एथलीटों की उपलब्धियों के सम्मान में, Tokyo Paralympic 2021 (टोक्यो पैरालंपिक 2021) में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अपनी लेटेस्ट एसयूवी XUV700 का मॉडिफाइड वर्जन बतौर तोहफे में दिया था। अब महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भारत की पैरालंपिक कमेटी की प्रेसिडेंट और रियो पैरालंपिक में गोला फेंक (एफ-53 स्पर्धा) में रजत पदक जीतने वालीं Deepa Malik (दीपा मलिक) को मॉडिफाइड महिंद्रा XUV700 डिलीवर कराई है। 
Trending Videos
Custom Made Mahindra XUV700 Delivered to Deepa Malik Mahindra XUV700 Modified Deepa Malik Paralympic Anand Mahindra
Deepa Malik (File) - फोटो : For Reference Only
पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार विजेता इस पूर्व खिलाड़ी ने अगस्त 2021 में सोशल मीडिया ट्विटर के जरिए ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े लोगों और कंपनियों जैसे आनंद महिंद्रा, रतन टाटा, टाटा मोटर्स और एमजी मोटर से एसयूवी में बदलाव करने की अपील की थी। दीपा मलिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट में लिखा था, "इस तकनीक से मैं प्रभावित हुई। उम्मीद है कि भारत में ऑटोमोबाइल जगत हमें यह सम्मान और आराम दे सकती है। मुझे बड़ी एसयूवी चलाना पसंद है लेकिन अंदर घुसना और बाहर निकलना एक चुनौती है। मुझे यह सीट दें। मैं आपकी एसयूवी खरीद लूंगी।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Custom Made Mahindra XUV700 Delivered to Deepa Malik Mahindra XUV700 Modified Deepa Malik Paralympic Anand Mahindra
आनंद महिंद्रा - फोटो : Pixabay
दीपा मलिका के ट्वीट का जवाब देते हुए आनंद महिंद्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा था, "दीपा मलिक, मैं आपका ये चैलेंज महिंद्रा रिसर्च वैली और उनकी टीम तक पहुंचाऊंगा। हम True Assis टेक के साथ काम कर सकते हैं जो पहले से ही कार सिस्टम में महारथ हासिल कर चुके हैं। पैरालंपिक में शामिल हम अपने सभी खिलाड़ियों के लिए भी चीयर करते हैं।"
 
Custom Made Mahindra XUV700 Delivered to Deepa Malik Mahindra XUV700 Modified Deepa Malik Paralympic Anand Mahindra
Deepa Malik Mahindra XUV 700 - फोटो : Twitter/@DeepaAthlete
अब दीपा मलिक की चाहत को महिंद्रा ग्रुप ने पूरा कर दिया है और उन्हें मॉडिफाइड महिंद्रा XUV700 मिल गई है। दीपा ने 1 मार्च को अपने ट्वीट के जरिए आनंद महिंद्रा को धन्यवाद दिया। 
 
विज्ञापन
Custom Made Mahindra XUV700 Delivered to Deepa Malik Mahindra XUV700 Modified Deepa Malik Paralympic Anand Mahindra
Mahindra XUV700 AX7L - फोटो : Mahindra
मॉडिफाइड XUV700 की खासियतें
मॉडिफाइड महिंद्रा XUV700 कार की खासियत की बात करें तो इसे अवनी लेखरा के लिए अलग से कस्टमाइज किया गया था। कस्टमाइज्ड की गई XUV700 की सीट्स दो स्पेशल फंक्शन- फॉरवर्ड और रिटर्न के साथ आती हैं। सीट पहले आगे जाती है, फिर घूमती है ताकि एसयूवी के बाहर आ सके। आखिर में इसे नीचे किया जा सकता है। जिससे ड्राइवर व्हीलचेयर से सीट पर आराम से शिफ्ट हो सके। इसके साथ ही, सीट को नीचे करने का फंक्शन खासतौर पर विकलांगों को पेश आने वाले एक महत्वपूर्ण चुनौती का समाधान करता है। इस कारण से दीपा मलिक इन मॉडिफाइड कारों को भारतीय सड़क पर देखना चाहती हैं, ताकि दिव्यांग लोगों को ज्यादा सुविधा मिल सके। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed