{"_id":"623b1c2716c1e466ae048f9a","slug":"honda-motorcycle-and-scooter-india-honda-two-wheelers-india-cumulative-exports-cross-30-lac-units-milestone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honda: होंडा बनी भारत की नंबर वन स्कूटर निर्यातक, 30 लाख युनिट्स के पार पहुंचा कुल निर्यात, डियो निर्यात की सूची में सबसे आगे","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda: होंडा बनी भारत की नंबर वन स्कूटर निर्यातक, 30 लाख युनिट्स के पार पहुंचा कुल निर्यात, डियो निर्यात की सूची में सबसे आगे
Wed, 23 Mar 2022 06:41 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 23 Mar 2022 06:41 PM IST
विज्ञापन
Honda Activa 125 Premium Edition
- फोटो : Honda Motorcycle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर में अपने निर्यात फुटप्रिंट का विस्तार करते हुए होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने बुधवार को दुनिया भर के उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने की अपनी नई उपलब्धि का एलान किया है। होंडा टू-व्हीलर्स इंडिया के संचालन के 21वें वर्ष में इसका कुल निर्यात 30 लाख युनिट्स के आंकड़े को पार कर गया है।
2022 Honda CB300R
- फोटो : Honda Motorcycle
30 लाख युनिट्स के निर्यात तक पहुंचने का सफर
होंडा टू-व्हीलर्स इंडिया ने अपने डेब्यू मॉडल एक्टिवा के साथ 2001 में निर्यात शुरू किया। 2016 में होंडा का कुल निर्यात 15 लाख युनिट्स के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गया, अगली 15 लाख युनिट्स के निर्यात में सिर्फ 5 साल लगे, जो पहले की तुलना में 3 गुना तेजी से हासिल किया गया।
होंडा टू-व्हीलर्स इंडिया ने अपने डेब्यू मॉडल एक्टिवा के साथ 2001 में निर्यात शुरू किया। 2016 में होंडा का कुल निर्यात 15 लाख युनिट्स के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गया, अगली 15 लाख युनिट्स के निर्यात में सिर्फ 5 साल लगे, जो पहले की तुलना में 3 गुना तेजी से हासिल किया गया।
Honda Activa 125 Premium Edition
- फोटो : Honda Motorcycle
2020 में कंपनी ने नए ओवरसीज बिजनेस एक्सपेंशन वर्टिकल की शुरूआत की तथा अपने विश्वस्तरीय निर्यात फुटप्रिंट को विकसित बाजारों जैसे अमेरिका, जापान और यूरोप आदि में विस्तारित किया। इसके अलावा, एचएमएसआई ने गुजरात के विट्लपुर में अपनी चौथी फैक्टरी में ग्लोबल इंजन का निर्माण भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
2021 Honda CBR650R
- फोटो : Honda Motorcycle
इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेजीडेंट और सीईओ, आत्सुशी ओगाता ने कहा, "इस तरह की उपलब्धियां विश्वस्तरीय निर्यात में होंडा के फुटप्रिंट के विस्तार के लिए एचएमएसआई के सतत प्रयासों की पुष्टि करती हैं। पिछले साल हमने गुजरात के विट्ठलपुर प्लांट में ग्लोबल इंजन का उत्पादन शुरू किया, जिससे हमारी निर्यात क्षमता और अधिक बढ़ी। हम विकसित बाजारों में विस्तार कर रहे हैं, निर्यात में विस्तार पर लगातार फोकस बनाए रखते हुए हम एचएमएसआई को 'दुनिया के लिए मैनुफैक्चरिंग हब' बनाने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गए हैं।"
विज्ञापन
Honda CBR650R 2022
- फोटो : Honda Motorcycle
इस उपलब्धि पर बात करते हुए, होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया के डायरेक्टर- सेल्स एंड मार्केटिंग, यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, "पिछले दो दशकों में होंडा ने निर्यात के जरिए 30 लाख दोपहिया वाहन उपभोक्ताओं को संतुष्ट किया है। हम स्कूटर एवं मोटरसाइकल दोनों सेगमेंट्स में अपने निर्यात पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहे हैं। उच्च गुणवत्ता, दक्षता और विश्वस्तरीय मानकों को सुनिश्चित करने के लिए एचएमएसआई ने 2020 में एक समर्पित ओवरसीज बिजनेस वर्टिकल की शुरूआत की।"