जापानी ऑटोमोबाइल दिग्गज होंडा (Honda) ने भारतीय एसयूवी बाजार में बड़ा धमाका करते हुए अपनी नई ZR-V e:HEV स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एसयूवी को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। 47.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की इंट्रोडक्टरी कीमत पर उतारी गई यह प्रीमियम एसयूवी भारतीय बाजार में कंपनी की नई फ्लैगशिप एसयूवी का स्थान लेगी।
Honda ZR-V e HEV: भारत में लॉन्च हुई होंडा की हाइब्रिड एसयूवी, 22.8 kmpl का माइलेज, जानें कीमत और धांसू फीचर्स
होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी नई Honda ZR-V e:HEV को लॉन्च कर दिया है। यह प्रीमियम हाइब्रिड SUV जापान से कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट के रूप में भारत आयात की जा रही है। और अब यह कंपनी की भारतीय लाइनअप की नई फ्लैगशिप एसयूवी बन गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Honda ZR-V में कौन सा पावरफुल हाइब्रिड इंजन दिया गया है?
परफॉर्मेंस और बेहतरीन माइलेज का संतुलन बनाने के लिए होंडा ने इसमें अपना एडवांस हाइब्रिड सेटअप दिया है:
-
2.0-लीटर e:HEV स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन: ZR-V में एटकिंसन-साइकल पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो डुअल-मोटर हाइब्रिड सिस्टम और e-CVT ट्रांसमिशन के साथ आता है।
-
पावर और टॉर्क आंकड़े: यह पूरा पावरट्रेन सेटअप मिलकर 184 PS की कंबाइंड पावर और 315 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
-
22.8 kmpl का क्लेम्ड माइलेज: कंपनी का दावा है कि यह लग्जरी हाइब्रिड एसयूवी 22.8 किमी प्रति लीटर का शानदार माइलेज देती है।
-
शानदार एक्सीलरेशन: होंडा का दावा है कि यह एसयूवी महज 7.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
बाहर से देखने पर और केबिन के अंदर यह एसयूवी कितनी लग्जरी है?
होंडा ने इसके एक्सटीरियर डिजाइन और इंटीरियर कम्फर्ट दोनों पर प्रीमियम टच दिया है:
-
स्पोर्टी एक्सटीरियर डिजाइन:
गाड़ी के बाहर की तरफ फुल-LED लाइटिंग सेटअप, स्पोर्टी 18-इंच के अलॉय व्हील्स और एक अट्रैक्टिव एसयूवी डिजाइन दिया गया है। -
प्रीमियम ऑल-ब्लैक केबिन:
इंटीरियर में लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ ऑल-ब्लैक केबिन थीम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पावर-एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स मिलती हैं। -
मेमोरी फंक्शन के साथ ड्राइवर सीट:
ड्राइवर के लिए 8-वे पावर-एडजस्टेबल सीट (मेमोरी फंक्शन के साथ) और फ्रंट पैसेंजर के लिए 4-वे पावर-एडजस्टेबल सीट दी गई है।
टेक्नोलॉजी, बूट स्पेस और सहूलियत के लिए इसमें कौन-कौन से फीचर्स दिए गए हैं?
यात्रियों के मनोरंजन, कनेक्टिविटी और सुविधा के लिए इसमें आधुनिक फीचर्स का पूरा पैकेज दिया गया है:
-
इंफोटेनमेंट और डिस्प्ले:
वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.2-इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर। -
साउंड और कनेक्टिविटी:
12-स्पीकर वाला Bose (बोस) ऑडियो सिस्टम और वायरलेस फोन चार्जिंग पैड। -
विशाल बूट स्पेस (1,313 लीटर तक):
गाड़ी में कई स्टोरेज स्पेस, 60:40 स्प्लिट-फोल्डिंग रियर सीट्स मिलती हैं। दूसरी पंक्ति की सीटों को मोड़ने पर इसमें 1,313 लीटर तक का लगेज स्पेस मिल जाता है। -
अतिरिक्त कम्फर्ट फीचर्स:
हैंड्स-फ्री पॉवर्ड टेलगेट, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग पैडल शिफ्टर्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, आइडल स्टॉप सिस्टम और रिवर्स करने पर ऑटोमेटिक नीचे झुकने वाला पैसेंजर-साइड ओआरवीएम शीशा।
सुरक्षा और वारंटी के मामले में यह कार कितनी सुरक्षित और भरोसेमंद है?
सुरक्षा के मोर्चे पर होंडा ने अपनी इस फ्लैगशिप गाड़ी में कोई कसर नहीं छोड़ी है:
-
Honda Sensing (ड्राइवर असिस्टेंस सूट):
इसमें कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट सिस्टम और रोड डिपार्चर मिटिगेशन सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं। -
सुरक्षा तकनीक:
यात्रियों की सुरक्षा के लिए 8 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट (VSA), हिल डिसेंट कंट्रोल, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स और होंडा का मजबूत ACE बॉडी स्ट्रक्चर मिलता है। -
कलर ऑप्शंस:
यह एसयूवी चार एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस के साथ आती है। जिसमें ट्वाइलाइट मिस्ट ब्लैक पर्ल, मेटीयोराइड ग्रे मैटेलिक, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल और क्रिस्टल ब्लैक पर्ल जैसे रंग शामिल हैं। -
वारंटी पैकेज:
कंपनी इसके साथ 3-साल की अनलिमिटेड-किलोमीटर स्टैंडर्ड वारंटी, 3 साल का रोडसाइड असिस्टेंस और इसकी लिथियम-आयन बैटरी पर 8-साल या 1,60,000 किमी की वारंटी दे रही है।