सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Mahindra Scorpio Classic: भारतीय सेना को डिलीवर की गईं महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक की पहली खेप, जानें खूबियां

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 19 Jul 2023 03:07 PM IST
विज्ञापन
Mahindra and Mahindra delivers first batch of Scorpio Classic SUV to Indian Army
Mahindra Scorpio for Indian Army - फोटो : Twitter/MahindraScorpio

Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) को हाल ही में भारतीय सेना से Scorpio Classic (स्कॉर्पियो क्लासिक)  एसयूवी की 1,850 यूनिट्स का ऑर्डर मिला है। अब वाहन निर्माता ने एलान किया है कि उन्होंने स्कॉर्पियो क्लासिक का पहला बैच सेना को डिलीवर कर दिया है। भारतीय सेना ने जनवरी में स्कॉर्पियो क्लासिक्स की 1,470 यूनिट्स का ऑर्डर दिया था। इस एसयूवी को भारतीय सेना की 12 यूनिट्स में तैनात किया जाना था। स्कॉर्पियो क्लासिक, स्कॉर्पियो का अपडेटेड वर्जन है। ब्रांड नई Scorpio N (स्कॉर्पियो एन) भी बेच रहा है जो एक बिल्कुल नया मॉडल है।

Trending Videos
Mahindra and Mahindra delivers first batch of Scorpio Classic SUV to Indian Army
Tata Safari Storme Army Edition - फोटो : ANI
सेना इन वाहनों का करती है इस्तेमाल
अब तक, भारतीय सेना पहले से ही Tata Safari (टाटा सफारी), Tata Xenon (टाटा जेनॉन), Force Gurkha (फोर्स गुरखा) और Maruti Suzuki Gypsy (मारुति सुजुकी जिप्सी) का इस्तेमाल कर रही है। स्कॉर्पियो क्लासिक के जुड़ने से भारतीय सेना की क्षमता और बढ़ जाएगी। उम्मीद है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को 4x4 पावरट्रेन से लैस करेगी। इसका मतलब है कि इसमें मिलने वाला 2.2-लीटर इंजन पिछली पीढ़ी का हो सकता है जो लगभग 140 हॉर्स पावर जेनरेट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra and Mahindra delivers first batch of Scorpio Classic SUV to Indian Army
Mahindra Scorpio Classic - फोटो : Mahindra
इंजन पावर
स्कॉर्पियो क्लासिक में इस समय 2.2-लीटर डीजल इंजन का इस्तेमाल किया जाता है जो 130 हॉर्सपावर और 300 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह सिर्फ 6-स्पीड गियरबॉक्स का इस्तेमाल करके पिछले पहियों को पावर भेजता है। स्कॉर्पियो क्लासिक में कोई ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन या 4x4 पावरट्रेन नहीं है।
Mahindra and Mahindra delivers first batch of Scorpio Classic SUV to Indian Army
Mahindra Scorpio Classic - फोटो : Mahindra
नई स्कॉर्पियो क्लासिक में हुए बदलाव
महिंद्रा ने स्कॉर्पियो क्लासिक में कई बदलाव किए हैं। नया इंजन पिछली पीढ़ी की तुलना में 55 किलोग्राम हल्का है। महिंद्रा के मुताबिक, 1,000 आरपीएम से कम से कम 230 एनएम का टॉर्क मिलता है। निर्माता का कहना है कि माइलेज 15 प्रतिशत बढ़नी चाहिए। ट्रांसमिशन केबल-शिफ्ट का भी इस्तेमाल करता है जिससे कंपन कम करने में मदद मिलेगी और थ्रो अब पॉजिटिव और छोटा होना चाहिए।
विज्ञापन
Mahindra and Mahindra delivers first batch of Scorpio Classic SUV to Indian Army
Mahindra Scorpio Classic - फोटो : Mahindra
फीचर्स
सस्पेंशन सेटअप को भी अपग्रेड और रीट्यून किया गया है। बॉडी रोल को कंट्रोल करने में मदद के लिए महिंद्रा सभी चार स्ट्रट्स पर MTV-CL (एमटीवी-सीएल) डैम्पर्स का इस्तेमाल कर रहा है। एसयूवी अब क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कॉर्नरिंग लैंप, 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सनग्लास होल्डर, डायमंड पैटर्न वाली फैब्रिक सीटें और बहुत सारे फीचर्स के साथ आती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed