सब्सक्राइब करें

पूरा होगा SUV का सपना: बेबी 'Harrier' के लॉन्च से होगी अक्तूबर की धमाकेदार शुरुआत, जानें प्री-बुकिंग और फीचर्स के बारे में

Harendra Chaudhary Harendra Chaudhary
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
Micro SUV Tata Punch launching on October 4, Mahindra KUV100, Maruti Ignis and Upcoming Hyundai Casper Rival, know features and pre-booking details
Tata Punch launching - फोटो : Tata Motors

देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और अक्तूबर महीने में पहला धमाल टाटा की माइक्रो एसयूवी Tata Punch करने वाली है। टाटा पंच से चार अक्तूबर को पर्दा उठाया जाएगा। टाटा पंच को बेबी हैरियर भी कहा जा रहा है। कंपनी ने इसकी प्रोडक्शन मॉडल का पहले ही खुलासा कर दिया था। पंच को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया जा चुका है। टाटा पंच को कंपनी पांच ट्रिम्स और छह रंगों में लॉन्च करेगी। इसमें चार वैरिएंट होंगे। टाटा के प्रोडक्ट लाइन-अप में यह टाटा नेक्सन से नीचे और टाटा अल्ट्रोज से ऊपर होगी। टाटा पंच का सीधा मुकाबला Mahindra KUV100, Maruti Ignis से तो है ही, वहीं कीमतों में के मामले में Maruti Swift Grand i10 Nios जैसी हैचबैक कारों से भी होगा। आइए जानते हैं टाटा पंच की खास बातें...

Trending Videos
Micro SUV Tata Punch launching on October 4, Mahindra KUV100, Maruti Ignis and Upcoming Hyundai Casper Rival, know features and pre-booking details
Tata Punch - फोटो : Tata Motors

रंग और वैरिएंट

हाल ही में लीक डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक टाटा पंच को तीन मोनो-टोन रंगों और छह डुअल टोन विकल्पों के साथ उतारा जाएगा। सिंगल टोन में व्हाइट, ग्रे और ब्रॉन्ज रंग मिलेंगे, जबकि डुअल टोन में व्हाइट-ब्लैक रूफ, अर्बन ब्रॉन्ज-ब्लैक रूफ और ब्लू-व्हाइट रूफ का विकल्प मिलेगा। वहीं खास बात यह होगी कि डुअल टोन शेड्स केवल टॉप एंड वैरिएंट्स में ही मिलेंगे। इसके अलावा टाटा पंच में चार वैरिएंट्स Pure, Adventure, Accomplished और Creative मिलेंगे। इसमें प्योर बेस वैरिएंट होगा, जबकि क्रिएटिव टॉप वैरिएंट होगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Micro SUV Tata Punch launching on October 4, Mahindra KUV100, Maruti Ignis and Upcoming Hyundai Casper Rival, know features and pre-booking details
Tata Punch - फोटो : Tata Motors

एक्सटीरियर

कंपनी ने टाटा पंच को ALFA-ARC (एजाइल लाइट फ्लेक्सिबल एडवांस्ड आर्किटेक्चर) पर बनाया गया है। वहीं इसमें इंपैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है। लाइन-अप में यह नेक्सन से नीचे होगी। टाटा पंच के बारे में कहा जा रहा है कि अपने सिग्नेचर स्प्लिट हेडलैंप्स सेटअप की वजह से यह दिखने में बेबी हैरियर जैसी लगती है। इसमें स्लीक लुक वाले LED DRLs के साथ प्रोजेक्टर लाइट्स  दिए गए हैं, जो हेडलैंप क्लस्टर के ऊपर मिलेंगे। इसमें ट्राई एरो ग्रिल डिजाइन, सर्कुलर फॉग लैंप्स, स्क्वैयर्ड ऑफ व्हील आर्क, 16 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, रैपअराउंड एलईडी टेललाइट्स, हाई सेट रिअर बंपर, रूफ माउंटेड स्टॉप लैंप, ब्लैक क्लैडिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें टाटा अल्ट्रोज की 90 डिग्री तक खुलने वाले दरवाजे मिलेंगे।         

 

Micro SUV Tata Punch launching on October 4, Mahindra KUV100, Maruti Ignis and Upcoming Hyundai Casper Rival, know features and pre-booking details
tata punch interior - फोटो : Tata Motors

इंटीरियर

केबिन की बात करें, तो पंच में डुअल टोन ब्लैक और व्हाइट पैंट स्कीम के साथ डेशबोर्ड मिलेगा। माइक्रो एसयूवी में बेजल्स के साथ हॉरिजेंटल एयर-कॉन वेंट्स मिलेंगे। पंच में हारमन का 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो दिखने में नेक्सन और अल्ट्रोज में मिलने वाली टचस्क्रीन जैसा होगा, यह सिस्टम एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इसमें फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट में पावर विंडो, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs, डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक एसी, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स. पुश बटन-स्टार्ट/स्टॉप, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल और रिअर पार्किंग सेंसर का फीचर मिलेगा। कंपनी पंच के टॉप मॉडल में iRA कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दे सकती है।

 

विज्ञापन
Micro SUV Tata Punch launching on October 4, Mahindra KUV100, Maruti Ignis and Upcoming Hyundai Casper Rival, know features and pre-booking details
Tata Punch - फोटो : Prateek Singh Saun

डाइमेंशन

टाटा पंच की लंबाई 3840 एमएम, चौड़ाई 1822 एमएम, ऊंचाई 1635 एमएम और व्हीलबेस 2450 एमएम का होगा। यह टाटा की सबसे छोटी एसयूवी होगी। इसमें 187 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा होगा। हालांकि इस सेगमेंट में केवल KUV100 ही अकेली ऐसी है, जो पंच से ऊंची होगी। KUV100 की ऊंचाई 1755 एमएम होगी। वहीं लंबाई में यह इस सेंगमेंट में सबसे ज्यादा है, हैचबैक स्विफ्ट इससे केवल 5 एमएम ज्यादा लंबी है।    

डाइमेंशन (एमएम)

पंच

KUV100

स्विफ्ट

इग्निस

ग्रैंड i10 Nios

व्हीलबेस

2450एमएम

2385एमएम

2450एमएम

2435एमएम

2450एमएम

लंबाई

3840एमएम

3700एमएम

3845एमएम

3700एमएम

3805एमएम

चौड़ाई

1800एमएम

1735एमएम

1735एमएम

1690एमएम

1680एमएम

ऊंचाई

1635एमएम

1655एमएम

1530एमएम

1595एमएम

1520एमएम

ग्राउंड क्लीयरेंस

187एमएम

170एमएम

163एमएम

180एमएम

165एमएम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed