सब्सक्राइब करें

खरीदें कौन सी SUV: कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में क्या Volkswagen Taigun पड़ेगी Kia Seltos पर भारी, पढ़ें दोनों का कंपैरिजन

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 29 Sep 2021 02:28 PM IST
विज्ञापन
Which Mid-Size SUV you should buy: Will Volkswagen Taigun take on Kia Seltos in the compact SUV segment, read the comparison of both
Volkswagen Taigun Vs Kia Seltos - फोटो : for reference only

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Volkswagen Taigun की एंट्री काफी धमाकेधार रही है। 12 हजार से ज्यादा बुकिंग हासिल कर चुकी टायगुन की यूरोपियन स्टाइलिंग लोगों को काफी लुभा रही है। कंपनी ने इसे 10.5 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में उतारा है। कंपनी का दावा है कि इसे भारतीय बाजार को देखते हुए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने इसे दो टर्बोचार्ज्ड इंजन विकल्पों मॉर्डन गैजेट्स और कई सेफ्टी फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है। लेकिन इस सेगमेंट में Kia Seltos ने पहले से ही दबदबा बना रखा है, जिसे तोड़ना Taigun के लिए बड़ी चुनौती होगी। आइए जानते हैं दोनों गाड़ियों के बेस्ट कंपैरिजन के बारे में...

Trending Videos
Which Mid-Size SUV you should buy: Will Volkswagen Taigun take on Kia Seltos in the compact SUV segment, read the comparison of both
Volkswagen Taigun SUV - फोटो : Volkswagen

डाइमेंशन के बार में

फॉक्सवैगन टायगुन की लंबाई 4221 एमएम, चौड़ाई 1760 एमएम और ऊंचाई 1612 एमएम है। टायगुन का व्हीलबेस 2651 एमएम है।

वहीं किआ सेल्टोस की बात करें, तो लंबाई 4315 एमएम, चौड़ाई 1800 एमएम और ऊंचाई 1645 एमएम और व्हीलबेस 2610 एमएम का है। टायगुन में 385 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जबकि सेल्टोस में 433 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
 

  Taigun Seltos
लंबाई 4,221 एमएम 4,315 एमएम
चौड़ाई 1,760 एमएम 1,800 एमएम
ऊंचाई 1,612 एमएम 1,645 एमएम
व्हीलबेस 2,651 एमएम 2,610 एमएम
बूट स्पेस 385-लीटर्स 433-लीटर्स

डाइमेंशन के मुताबिक सेल्टोस न केवल टाइगुन से लंबी, चौड़ी और ऊंची है, बल्कि ज्यादा स्पेसियस भी है। वहीं टायगुन में ज्यादा लंबा व्हीलबेस मिलता है, जिससे पीछे बैठने वालों को ज्यादा लेगरूम स्पेस मिलता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Which Mid-Size SUV you should buy: Will Volkswagen Taigun take on Kia Seltos in the compact SUV segment, read the comparison of both
Kia Seltos - फोटो : for reference only

दोनों एसयूवी के फीचर्स

टायगुन की बात करें, तो इसमें 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, MyVolkswagen Connect फीचर, 8-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस मोबाइल चार्जिंग पैड, ऑटोमैटिक एसी, रिअर एसी वेंट्स, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर मिलते हैं।

वहीं सेल्टोस में 10.25 इंच टचस्क्रीन, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए 7-इंच टीएफटी डिस्प्ले, ऑटोमैटिक एसी, रिअर एसी वेंट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग पैड, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट, UVO कनेक्टिंग फीचर्स, 3-ड्राइव मोड्स, 3-ट्रैक्शन मोड्स, 8-स्पीकर्स के साथ बोस स्टीरियो सिस्टम, हेड्स-अप डिस्प्ले, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर मिलते हैं।

दोनों ही एसयूवी फीचर लोडेड हैं। हालांकि सेल्टोस में टायगुन के मुकाबले ज्यादा फीचर मिलते हैं। सेल्टोस के बोस स्टीरियो सिस्टम, हेड्स-अप डिस्प्ले और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर टायगुन पर हावी पड़ते हैं।   

 

Which Mid-Size SUV you should buy: Will Volkswagen Taigun take on Kia Seltos in the compact SUV segment, read the comparison of both
Volkswagen Taigun Electronic-Stability-Control - फोटो : Volkswagen

दोनों कारों के सेफ्टी फीचर्स

दोनों कारों के अलग-अलग वैरिएंट्स में अलग-अलग सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। टायगुन में 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स जिनमें 6-एयरबैग्स एबीएस, ईबीडी, रिअर पार्किंग कैमरा, इलैक्ट्रॉ़निक स्टैबिलिटी कंट्रोल, मल्टी-कॉलिजन ब्रैक, एंटी स्लिप रेगुलेशन, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायरप्रेशर डीफ्लेशन वार्निंग जैसे फीचर आते हैं।

सेल्टोस में 6-एयरबैग्स, फ्रंट एंड रिअर पार्किंग सेंसर्स, इलेक्ट्रिॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, थ्री ट्रैक्शन कंट्रोल मोड्स, हिल-होल्ड कंट्रोल, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, ब्रैक असिस्ट और 360 डिग्री कैमरा के साथ ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर मिलता है।

विज्ञापन
Which Mid-Size SUV you should buy: Will Volkswagen Taigun take on Kia Seltos in the compact SUV segment, read the comparison of both
Volkswagen Taigun SUV - फोटो : Volkswagen

इंजन स्पेसिफिकेशन

टायगुन में दो पेट्रोल टर्बोइंजन का विकल्प मिलता है। 1.0 लीटर टर्बो इंजन 113 बीएचपी की पावर और 178 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का फीचर आता है। जबकि 1.5 लीटर टर्बोइंजन 148 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉक देता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और पैडल शिफ्टर के साथ आता है।

सेल्टोस की बात करें तो इसमें तीन इंजन का विकल्प मिलता है, जिनमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन है। 1.5 लीटर नैचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल इंजन 113 बीएचपी की पावर और 144 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और iMT और IVT ऑटोमैटिक विकल्प के साथ आता है। जबकि 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 138 बीएचपी की पावर और 242 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन के साथ आता है। वहीं 1.5 लीटर डीजल इंजन 11बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन भी 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।
  इंजन गियरबॉक्स पावर टॉर्क
Taigun 1.0 टर्बो 1.0-litre 6-MT / 6-AT 113 bhp 178 Nm
Taigun 1.5 टर्बो 1.5-litre 6-MT / 7-DCT 148 bhp 250 Nm
Seltos 1.5 पेट्रोल 1.5-litre 6-MT / IVT / iMT 113 bhp 144 Nm
Seltos 1.4 टर्बो 1.4-litre 6-MT/ 7-DCT 138 bhp 242 Nm
Seltos 1.5 डीजल 1.5-litre 6-MT / 6-AT 113 bhp 250 Nm

इंजन की स्पेसिफिकेशन देखें तो टायगुन का इंजन सेल्टोस पर भारी पड़ता है। 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन सेल्टोस के 1.5 लीटर नैचुरली एस्पीरेटेड इंजन से ज्यादा टॉर्क पैदा करता है। वहीं टायगुन का 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन सेल्टोस के 1.4 लीटर टर्बो यूनिट से ज्यादा दमदार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed