{"_id":"6154264f8ebc3e0386088475","slug":"tata-tiago-nrg-launched-in-nepal-tata-tiago-nrg-price-in-nepal-2021-tata-motors","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Tiago NRG: टाटा मोटर्स ने नेपाल में लॉन्च की नई टियागो एनआरजी हैचबैक कार, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Tiago NRG: टाटा मोटर्स ने नेपाल में लॉन्च की नई टियागो एनआरजी हैचबैक कार, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 29 Sep 2021 02:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Tata Tiago NRG
- फोटो : Tata Motors
Link Copied
Tata Tiago NRG Launched in Nepal : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने बुधवार को नेपाल में Tiago NRG (टियागो एनआरजी) को एनपीआर 33.75 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च करने की घोषणा की है। बता दें कि भारतीय मुद्रा के हिसाब से यह राशि 21 लाख रुपये है। भारतीय कंपनी नेपाल में अपने कई उत्पादों की पेशकश करती है। कंपनी ने अगस्त के आखिर में नई सफारी एसयूवी की भी नेपाल में बिक्री शुरू कर दी है और नेपाली बाजार में इसकी कीमत लगभग एनपीआर 80 लाख रखी गई है।
Tiago NRG को आधिकारिक तौर पर पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। Tata Tiago NRG भारतीय कार बाजार में दो ट्रांसमिशन विकल्पों - MT और AMT के साथ उतारी गई है। टाटा टियागो एनआरजी के MT वर्जन की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 6.57 लाख रुपये है। जबकि AMT वर्जन की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 7.09 लाख रुपये से शुरू होती है। यानी भारतीय बाजार की तुलना में इस कार की नेपाल में कीमत करीब तीन गुना ज्यादा है।
टाटा मोटर्स का टियागो एनआरजी कंपनी की लोकप्रिय हैचबैक टियागो पर आधारित एक क्रॉसओवर कार है। लेकिन इसके एक्सटीरियर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। साथ ही साथ कार के इंटीरियर और केबिन में भी अपडेट्स देखने को मिलते हैं, जिससे नई Tata Tiago NRG का लुक बेहद स्पोर्टी नजर आता है।
Trending Videos
2 of 5
Tata Tiago NRG
- फोटो : Tata Motors
कंपनी ने इसमें कुछ ऐसे फीचर्स शामिल किए हैं जिससे इस कार का ड्राइविंग एक्सपीरियंस बेहतर होता। साथ ही इसे एक स्टाइलिश अपडेट के साथ उतारा गया है। नेपाल में इस कार को Sipradi Trading (सिप्रदी ट्रेडिंग) के साथ पार्टनरशिप में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Tata Tiago NRG
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स में पीवीआईबी के प्रमुख मयंक बाल्दी ने कहा, "हम नेपाल में अपनी बहुचर्चित हैचबैक का एक मजबूत वर्जन टाटा एनआरजी को लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं। ऑल-न्यू एनआरजी नेपाल में हमारे ग्राहकों को एक स्पोर्टी, एडवेंचर और आरामयाक सवारी देने के लिए पूरी तरह से तैयार है, और हम अपने प्रॉडक्ट फैमिली में इस नए सदस्य के लिए एक और कामयाबी के लिए आशान्वित हैं।
4 of 5
Tata Tiago NRG
- फोटो : Tata Motors
टियागो एनआरजी को चार एक्सटीरियल कलर ऑप्शन्स के साथ पेश किया गया है। इनमें इसमें फॉरेस्ट ग्रीन, फायर रेड, स्नो व्हाइट और क्लाउडी ग्रे कलर शामिल हैं। इस कार में कई फीचर्स मिलते हैं जिसमें पुश स्टार्ट बटन, रियर पार्किंग कैमरा और ऑटो फोल्ड ओआरवीएम शामिल हैं। केबिन को ऑल-ब्लैक कलर थीम में बनाया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
Tata Tiago NRG
- फोटो : Tata Motors
Tiago NRG में 1.2-लीटर रेवोट्रॉन इंजन मिलता है और यह इंजन 85 bhp का पावर जेनरेट करता है। इसे मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ खरीदा जा सकता है। कार अब नेपाल में टेस्ट ड्राइव के लिए उपलब्ध है और इसे डिस्प्ले पर भी लगाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।