{"_id":"6319ed316d13f7538e2e360a","slug":"reasons-why-you-need-to-invest-in-a-car-tyre-inflator-machine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tyre Inflator: लंबे सफर में परेशानी से बचाती है छोटी मशीन, हमेशा कार में रखें ये सस्ती चीज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tyre Inflator: लंबे सफर में परेशानी से बचाती है छोटी मशीन, हमेशा कार में रखें ये सस्ती चीज
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 08 Sep 2022 07:00 PM IST
सार
कार से लंबी यात्रा पर जाने के समय अगर आप अपने साथ टायर इन्फ्लेटर भी रखते हैं तो इससे टायरों में हवा कम होने पर आसानी से हवा भरी जा सकती है। इन्हें कार के अंदर सॉकेट से ही 12 वाट की पावर देकर चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
टायर इन्फ्लेटर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आप अपनी कार में परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जा रहे हैं और बीच रास्ते आपकी कार के टायर्स की हवा किसी कारण से कम हो जाए या फिर पूरी हवा निकल जाए तो आपकी परेशानी कितनी बढ़ सकती है। इसलिए लंबे सफर पर जाते हुए ऐसी परेशानी से बचाती है टायर में हवा भरने की छोटी मशीन।
क्या होता है टायर इन्फ्लेटर
2 of 6
टायर इन्फ्लेटर
- फोटो : सोशल मीडिया
टायर में हवा भरने वाली मशीन को टायर इन्फ्लेटर कहा जाता है। ये छोटी सी मशीन बेहद काम की होती है। जरूरत पड़ने पर आप अपनी कार के टायरों में आसानी से हवा भर सकते हैं और इस मशीन को साथ रखने के बाद आपको कभी पेट्रोल पंप या फिर पंचर लगाने वाली दुकान की तलाश नहीं करनी पड़ेगी।
कार से ही मिलती है पावर
3 of 6
टायर इन्फ्लेटर
- फोटो : सोशल मीडिया
आजकल ऐसे टायर इन्फ्लेटर बाजार में आते हैं जिन्हें कार में मौजूद सिगरेट वाले सॉकेट से चलाया जा सकता है। इन टायर इन्फ्लेटर्स को चलाने के लिए 12 वाट की बिजली की जरूरत होती है जो कार के सिगरेट वाले सॉकेट से मिल जाती है। इनके साथ लंबी तार भी आती है जिससे ये आसानी से कार के अंदर सॉकेट से कनेक्ट हो जाते हैं और टायरों में आसानी से हवा भरी जा सकती है। टायर में हवा भरने के लिए ऐसे टायर इन्फ्लेटर तीन से पांच मिनट का समय लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कीमत होती है कम
4 of 6
टायर इन्फ्लेटर
- फोटो : सोशल मीडिया
कई कार निर्माता अपनी कारों के साथ टायर इन्फ्लेटर देती हैं लेकिन अगर आप इन्हें खरीदते हैं तो इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती। इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजार से आसानी से खरीदा जा सकता है। बाजार में इनकी कीमत करीब एक हजार रुपये से शुरू हो जाती है। इनमें से कई इन्फ्लेटर मेटल से बनाए जाते हैं जिस कारण इनकी लाइफ भी ज्यादा होती है और कुछ इन्फ्लेटर में एलईडी लाइट, डिस्प्ले मिलते हैं जिससे हवा भरने में आसानी होती है।
विज्ञापन
खरीदते समय क्या ध्यान रखें
5 of 6
टायर इन्फ्लेटर
- फोटो : सोशल मीडिया
टायर इन्फ्लेटर खरीदते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इनका इस्तेमाल करना आसान हो। बच्चे या बड़े हर कोई इसको जरूरत के समय बिना परेशानी के इस्तेमाल कर सके। खरीदते समय इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि ये कितनी जल्दी और सटीकता के साथ हवा भरता है। इसके अलावा कभी भी सस्ते इन्फ्लेटर नहीं खरीदने चाहिए क्योंकि सस्ता होने के कारण क्वालिटी हल्की हो सकती है और कई बार वारंटी भी नहीं मिलती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।