{"_id":"683869549741379e05090a18","slug":"this-7000-dollar-single-seat-electric-car-is-a-big-hit-in-japan-sparking-a-revolution-in-compact-mobility-2025-05-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mibot EV: जापान में जबरदस्त हिट है यह सिंगल-सीटर इलेक्ट्रिक कार, कीमत छह लाख रुपये से कम, जानें खासियतें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mibot EV: जापान में जबरदस्त हिट है यह सिंगल-सीटर इलेक्ट्रिक कार, कीमत छह लाख रुपये से कम, जानें खासियतें
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 29 May 2025 07:34 PM IST
सार
दुनियाभर के शहरों में ट्रैफिक जाम और तंग सड़कों की समस्या आम होती जा रही है। ऐसे में जापान की कंपनी KG Motors (केजी मोटर्स) की नई छोटी सी इलेक्ट्रिक कार उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है।
विज्ञापन
Mibot Electric Car
- फोटो : KG Motors
दुनियाभर के शहरों में ट्रैफिक जाम और तंग सड़कों की समस्या आम होती जा रही है। भारत जैसे देशों में, जहां सड़कों पर गाड़ियों और लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, वहां यह परेशानी और भी गंभीर हो गई है। ऐसे में जापान की कंपनी KG Motors (केजी मोटर्स) की नई छोटी सी इलेक्ट्रिक कार उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। यह कार एक सिंगल-सीटर है और इसका नाम है mibot यानी एक "मोबिलिटी रोबोट"।
Trending Videos
Mibot Electric Car
- फोटो : KG Motors
कीमत में किफायती, फीचर्स में दमदार
इस कार की कीमत सिर्फ 7,000 डॉलर (करीब 5.98 लाख रुपये) है। इसकी ऊंचाई 1,500 मिमी से भी कम है और यह एक बार चार्ज करने पर 100 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा है और फुल चार्ज में पांच घंटे लगते हैं। कंपनी के फाउंडर और सीईओ काजुनारी कुसुनोकी का कहना है कि यह कार दिखावे के बजाय एफिशिएंसी को प्राथमिकता देती है। यह जापान की लोकप्रिय ईवी Nissan Sakura (निसान साकुरा) से लगभग आधी कीमत में आती है।
यह भी पढ़ें - EV: भारत में ईवी क्रांति में यूपी सबसे आगे, इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकरण में दिल्ली और महाराष्ट्र को पछाड़ा

लॉन्च का प्लान और बिक्री का हाल
केजी मोटर्स की योजना है कि अक्तूबर 2025 से इस कार का प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा। कंपनी अब तक 3,300 यूनिट्स का प्लान बना चुकी है, जिनमें से आधी से ज्यादा यूनिट्स पहले ही बिक चुकी हैं। लक्ष्य है कि मार्च 2027 तक सभी गाड़ियों की डिलीवरी कर दी जाए। अगर सब कुछ प्लान के अनुसार हुआ, तो यह कंपनी जापान के ईवी बाजार में टोयोटा जैसी दिग्गज कंपनी को भी पीछे छोड़ सकती है।
इस आइडिया के पीछे की सोच
कुसुनोकी बताते हैं कि इस प्रोजेक्ट की शुरुआत जापान की तंग सड़कों पर चलती बड़ी-बड़ी गाड़ियों को देखकर हुई। उन्हें लगा कि ऐसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर छोटी और कॉम्पैक्ट गाड़ियां ज्यादा समझदारी भरा समाधान हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें - PM E-drive: पीएम ई-ड्राइव स्कीम के तहत पांच शहरों को मिलेंगी 11,000 इलेक्ट्रिक बसें, जानें पूरी डिटेल्स

दुनियाभर में छोटे ईवी की बढ़ती लोकप्रियता
छोटे आकार की इलेक्ट्रिक गाड़ियां दुनियाभर में ईवी को अपनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रही हैं। दुनिया के सबसे बड़े ईवी बाजार चीन में, SAIC-GM-Wuling ऑटोमोबाइल कंपनी की होंगगुआंग मिनी एक समय में देश की सबसे ज़्यादा बिकने वाली कार थी। केजी मोटर्स की mibot हालांकि एक सिंगल सीट वाली कार है, जिससे यह अपनी अलग पहचान बना रही है।
यह भी पढ़ें - TVS Jupiter 125 DT SXC: टीवीएस ज्युपिटर का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत कीमत और क्या है खास

यह ना केवल भीड़भाड़ को कम करती है, बल्कि प्रदूषण घटाने में भी मदद करती है। छोटे ईवी व्यावहारिक और कॉम्पैक्ट तरीके से व्यक्तिगत गतिशीलता प्रदान करते हैं, और बड़ी कारों की तुलना में सड़कों पर भीड़भाड़ को कम करने में सक्षम हैं, साथ ही उत्सर्जन को कम करने में भी योगदान देते हैं।
यह भी पढ़ें - Road Accidents: इस भारतीय राज्य में 2025 में अब तक हुईं 13,000 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं, जिनमें लगभग 7,700 मौतें दर्ज