{"_id":"635cca6619a2865fcb47afd3","slug":"top-10-selling-scooters-in-india-2022-september-top-ten-best-selling-scooters-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top 10 Scooters: सितंबर में खूब बिके टू-व्हीलर, होंडा है बादशाह, ये हैं सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-10 स्कूटर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Top 10 Scooters: सितंबर में खूब बिके टू-व्हीलर, होंडा है बादशाह, ये हैं सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-10 स्कूटर
Sat, 29 Oct 2022 12:08 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:08 PM IST
विज्ञापन
Honda Activa 6G
- फोटो : Honda Motorcycle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेस्टिव सीजन के साथ ही पिछले कुछ महीनों के दौरान बाजार में खरीदारी को लेकर ग्राहकों में सकारात्मक भावना देखने को मिली है। इसका असर ऑटोमोबाइल उद्योग पर भी देखने को मिला है जो कोरोना काल में काफी पस्त हो गई थी। दफ्तरों के फिर से खुलने के साथ ही पर्सनल व्हीलक्स (निजी वाहनों) की बिक्री में तेजी आई है। त्योहारों में वाहनों की शानदार बिक्री से उद्योग जगत की बांछे खिल गईं। भारत में एक भरोसेमंद दोपहिया से बेहतर 'निजी' क्या हो सकता है? यहां हम आपको बता रहें सितंबर 2022 में बिकने वाले टॉप-10 स्कूटर्स के बारे में।
Honda Activa 125 Premium Edition
- फोटो : Honda Motorcycle
Honda Activa (होंडा एक्टिवा) की भारतीय बाजार में बादशाहत कायम है। जापानी ऑटोमोबाइल दिग्गज होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) का यह स्कूटर लंबे समय से सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर की सूची में राज कर रहा है। सितंबर 2022 में इस भरोसेमंद दोपहिया वाहन ने कुल 2,45,607 यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप पोजिशन हासिल किया। बाजार में एक्टिवा की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, बिक्री की सूची में दूसरे नंबर पर रहा TVS Jupiter (टीवीएस जुपिटर), एक्टिवा की कुल बिक्री का एक तिहाई हिस्सा है। यानी होंडा एक्टिव की बिक्री टीवीएस जुपिटर से तीन गुना ज्यादा हुई।
Honda Activa 6G
- फोटो : For Reference Only
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने सितंबर में 4,88,924 यूनिट्स की बिक्री की, जो अगस्त 2022 में बेची गई 39,307 यूनिट्स की संख्या में 15.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कहा जा रहा है कि, इस महीने एचएमएसआई के निर्यात में गिरावट आई और 24.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। ब्रांड ने इस महीने 29,635 यूनिट्स का निर्यात किया, जबकि पिछले महीने इसी समय में 39,307 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
TVS Jupiter ZX
- फोटो : TVS Motor Company
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने सितंबर में कुल 2,83,878 यूनिट्स की बिक्री की और पिछले महीने के आंकड़ों की तुलना में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की। फिर भी, TVS सितंबर 2021 की 2,44,084 यूनिट्स की बिक्री की तुलना में ब्रांड ने साल-दर-साल 16 प्रतिशत बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की।
विज्ञापन
Suzuki Access 125
- फोटो : Suzuki Motorcycle India
टॉप-10 स्कूटर की लिस्ट
ये हैं सितंबर 2022 में विभिन्न वाहन निर्माताओं के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल:
ये हैं सितंबर 2022 में विभिन्न वाहन निर्माताओं के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल:
| स्थान | वाहन निर्माता | मॉडल | सितंबर 2022 की बिक्री |
| 1 | Honda | Activa | 2,45,607 |
| 2 | TVS | Jupiter | 82,394 |
| 3 | Suzuki | Access | 46,851 |
| 4 | TVS | Ntorq | 31,497 |
| 5 | Honda | Dio | 29,994 |
| 6 | Hero | Pleasure | 19,682 |
| 7 | Hero | Destini 125 | 14,951 |
| 8 | Suzuki | Burgman | 12,875 |
| 9 | Yamaha | Fascino | 10,348 |
| 10 | TVS | Pep+ | 9,518 |
| कुल बिक्री | 5,03,717 |