फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cars With ADAS: खास सेफ्टी फीचर से लैस ये हैं टॉप-5 कारें, हादसे में बचा सकती हैं जान

Thu, 08 Sep 2022 02:00 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 08 Sep 2022 02:00 PM IST
सार

Cars With ADAS: भारतीय कार बाजार में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के साथ कुछ कारें आती हैं जो हादसे के समय यात्रियों की जान बचा सकती हैं। इस सेफ्टी फीचर के लिए आपको टॉप वैरिएंट को चुनना होगा। 

विज्ञापन
Top five cars in India with ADAS feature Mahindra Honda MG Hyundai
के साथ भारतीय बाजार में आने वाली कारें - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय ग्राहक अब कार खरीदते समय सेफ्टी फीचर्स पर काफी ध्यान दे रहे हैं। सेफ्टी फीचर में आने वाले ADAS के साथ पिछले कुछ समय में जो कारें भारतीय बाजार में पेश की गई हैं उनके बारे में यहां पर हम पूरी जानकारी दे रहे हैं।

MG एस्टर  

Top five cars in India with ADAS feature Mahindra Honda MG Hyundai
एमजी एस्टर - फोटो : MG India
ADAS के साथ आने वाली कारों में एस्टर सबसे सस्ती कार है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 10.22 लाख रुपये से शुरू हो जाती है जो 18.13 लाख रुपये तक जाती है। इस कार में कुल चार वैरिएंट आते हैं जिनमें स्टाइल, सुपर, स्मार्ट और शॉर्प हैं। इसके टॉप वैरिएंट शॉर्प में ही ADAS फीचर का ऑप्शन दिया जाता है। इस कार में ये पूरी तरह से ऑप्शनल फीचर है लेकिन जो भी ग्राहक इस ऑप्शन को लेते हैं उन्हें लेवल-2 का ADAS अपनी कार में मिलता है। 

MG ग्लॉस्टर 

Top five cars in India with ADAS feature Mahindra Honda MG Hyundai
एमजी की नई ग्लॉस्टर - फोटो : MG India
एमजी का ही दूसरा प्रोडक्ट है ग्लॉस्टर, जिसमें ADAS आता है। इस एसयूवी को हाल में ही लॉन्च किया गया था। इसकी एक्स शोरूम कीमत 31.99 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और इसका टॉप वैरिएंट 40.78 लाख रुपये तक मिलता है। ग्लॉस्टर के ADAS में लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन-कीप असिस्टेंस, ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, फ्रंट कॉलिजन वार्निंग, ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन, हाई-बीम कंट्रोल और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट के साथ ही एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिंद्रा XUV 700 

Top five cars in India with ADAS feature Mahindra Honda MG Hyundai
एक्सयूवी 700 - फोटो : Mahindra
भारतीय कार मेकर की इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 13.18 लाख रुपये से लेकर 24.58 लाख रुपये तक है। एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, हाई बीम असिस्ट, ट्रैफिक साइन की पहचान, लेन डिपार्चर वार्निंग जैसे फीचर्स इस एसयूवी में दिए गए हैं। महिंद्रा की इस एसयूवी के सिर्फ टॉप वैरिएंट AX7 L में ही ADAS दिया गया है।
विज्ञापन

होंडा सिटी E:Hev 

Top five cars in India with ADAS feature Mahindra Honda MG Hyundai
होंडा सिटी - फोटो : Honda
होंडा की सेडान कार सिटी के ईएचईवी वैरिएंट में ADAS फीचर आता है। कंपनी इसे होंडा सेंसिंग कहती है। इसमें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो हाई बीम, कॉलिजन मिटीगेशन ब्रेकिंग सिस्टम, रोड डिपार्चर मिटिगेशन, लेन कीप असिस्ट सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स आते हैं। सेडान की एक्स शोरूम कीमत 19.89 लाख रुपये है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed