सब्सक्राइब करें

Nitin Gadkari: मुंबई-गोवा हाईवे जून तक हो जाएगा पूरा, नितिन गडकरी का एलान- 15 दिनों में नई टोल नीति भी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 15 Apr 2025 03:28 PM IST
सार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि मुंबई-गोवा हाईवे का निर्माण कार्य जून तक पूरा हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा, "मैं अभी ज्यादा नहीं कहूंगा, लेकिन अगले 15 दिनों में नई टोल नीति का एलान होगा और उसके बाद किसी को टोल को लेकर कोई शिकायत नहीं रहेगी।"

विज्ञापन
Union minister Nitin Gadkari says Mumbai-Goa highway to be completed by June and new toll policy soon
Nitin Gadkari - फोटो : PTI/Amar Ujala
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि मुंबई-गोवा हाईवे का निर्माण कार्य जून तक पूरा हो जाएगा। यह वही हाईवे है, जो वर्षों से गड्ढों और अधूरे हिस्सों की वजह से यात्रियों की परेशानी का सबब बना हुआ था। अब इसके पूरा होने से रोजाना सफर करने वाले लोगों और खासकर कोंकण की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। 


यह भी पढ़ें - Traffic Violations: ट्रैफिक चालान के लिए अब 10 सेकंड तक का वीडियो होगा रिकॉर्ड, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

देशभर से हटेंगे फिजिकल टोल बूथ
सोमवार को मुंबई के दादर इलाके में 'अमर हिंद मंडल' द्वारा आयोजित वसंत व्याख्यानमाला कार्यक्रम में बोलते हुए गडकरी ने दोहराया कि जल्द ही पूरे देश से फिजिकल टोल बूथ हटाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार एक नई टोल नीति पर काम कर रही है, जिसे जल्द लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Pollution Challan: दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, ग्रैप लागू होने के दौरान 31,000 से ज्यादा गाड़ियों का कटा चालान
Trending Videos
Union minister Nitin Gadkari says Mumbai-Goa highway to be completed by June and new toll policy soon
हाईवे पर वाहन - फोटो : संवाद
'दो साल में अमेरिका से बेहतर होगी भारत की सड़कें'
गडकरी ने देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर भरोसा जताते हुए कहा, "अगले दो वर्षों में भारत की सड़कें अमेरिका से भी बेहतर हो जाएंगी।" उन्होंने कहा कि हाईवे और रोड नेटवर्क में हो रहा सुधार देश के विकास के लिए बेहद जरूरी है, और सरकार इसी दिशा में तेजी से काम कर रही है।

यह भी पढ़ें - Auto Components: 2030 तक भारत की ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री 145 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगी, नीति आयोग का अनुमान
विज्ञापन
विज्ञापन
Union minister Nitin Gadkari says Mumbai-Goa highway to be completed by June and new toll policy soon
हाईवे - फोटो : अमर उजाला
कोंकण क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
मुंबई और गोवा के बीच बन रहे इस नेशनल हाईवे से इन दोनों जगहों के बीच यात्रा का समय काफी घटेगा। साथ ही, इससे कोंकण क्षेत्र में विकास की रफ्तार को भी नया जोश मिलेगा। लंबे समय से अधूरे इस प्रोजेक्ट को लेकर गडकरी ने माना कि इसे पूरा करने में कई अड़चनों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy 2.0: एक लाख रुपये से कम कीमत वाले टॉप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, जानें कितनी है रेंज
Union minister Nitin Gadkari says Mumbai-Goa highway to be completed by June and new toll policy soon
National Highway - फोटो : PTI
कानूनी झमेले और जमीन अधिग्रहण की वजह से हुई देरी
गडकरी ने कहा, "मुंबई-गोवा हाईवे में काफी दिक्कतें आईं। लेकिन अब चिंता करने की जरूरत नहीं है, हम इस सड़क को जून तक 100 फीसदी पूरा कर देंगे।" उन्होंने बताया कि जमीन अधिग्रहण को लेकर भाईयों में आपसी झगड़े, कोर्ट में केस और मुआवजे से जुड़ी जटिलताओं के कारण काम में लगातार देरी होती रही। हालांकि अब इन सभी समस्याओं का समाधान कर लिया गया है और काम रफ्तार पकड़ चुका है।

यह भी पढ़ें - EV Policy: दिल्ली की नई ईवी नीति 2.0 का लक्ष्य 2027 तक 95% इलेक्ट्रिक वाहन, 20,000 नौकरियां पैदा होने की संभावना
विज्ञापन
Union minister Nitin Gadkari says Mumbai-Goa highway to be completed by June and new toll policy soon
National Highway - फोटो : X@nitin_gadkari
दिल्ली-जयपुर और मुंबई-गोवा को बताया 'ब्लैक स्पॉट'
देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर में मौजूद चुनौतियों पर बात करते हुए गडकरी ने कहा कि दिल्ली-जयपुर और मुंबई-गोवा जैसे हाईवे अभी भी विभाग के 'ब्लैक स्पॉट' हैं। उन्होंने कहा, "अगर मैं कोंकण की सच्चाई बता दूं, तो शायद लोग यकीन ही न करें।"

यह भी पढ़ें - Volkswagen Tiguan R-Line: भारत में लॉन्च हुई नई फॉक्सवैगन टिगुआन आर-लाइन एसयूवी, जानें कीमत और फीचर्स 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed