{"_id":"6839bda3f1912c62fc022895","slug":"vietnamese-electric-vehicle-maker-vinfast-seeks-200-million-dollar-loan-from-indian-state-owned-banks-2025-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VinFast: भारत आने से पहले फंडिंग की तलाश में विनफास्ट, भारतीय सरकारी बैंकों से ₹1,600 करोड़ का लोन मांगा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
VinFast: भारत आने से पहले फंडिंग की तलाश में विनफास्ट, भारतीय सरकारी बैंकों से ₹1,600 करोड़ का लोन मांगा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 30 May 2025 07:46 PM IST
सार
वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कंपनी VinFast (विनफास्ट) काफी समय से भारतीय बाजार में भव्य तरीके से एंट्री करने की योजना बना रही है। हालांकि, अब खबरें आ रही हैं कि कंपनी को कुछ वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जो शायद उसे भारत में शुरुआत करने से रोक रही हैं।
विज्ञापन
Vinfast Electric Car
- फोटो : Vinfast
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कंपनी VinFast (विनफास्ट) काफी समय से भारतीय बाजार में भव्य तरीके से एंट्री करने की योजना बना रही है। पिछले साल के आखिर में कंपनी ने एलान किया था कि वह भारत में एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी, जो कि उसका ग्लोबल प्रोडक्शन हब बनेगा। इस फैक्ट्री में हर साल 50,000 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनेंगी। और उम्मीद की जा रही थी कि इसका उत्पादन 2025 के बीच तक शुरू हो जाएगा।
VinFast VF7 Electric SUV
- फोटो : VinFast
वित्तीय चुनौतियों में फंसी विनफास्ट
हालांकि, इस साल की शुरुआत में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में अपने कुछ मॉडल्स दिखाने के बाद से विनफास्ट की ओर से कोई बड़ी घोषणा नहीं आई है। अब खबरें आ रही हैं कि कंपनी को कुछ वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जो शायद उसे भारत में शुरुआत करने से रोक रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विनफास्ट भारतीय सार्वजनिक बैंकों से 200 मिलियन डॉलर (लगभग 1,600 करोड़ रुपये) तक का कर्ज लेने की कोशिश कर रही है। ये बातचीत फिलहाल शुरुआती स्तर पर है और शर्तों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया उन बैंकों में शामिल हैं जो इस बातचीत का हिस्सा बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Ford Recalls: फोर्ड ने 10 लाख से ज्यादा कारें वापस मंगाईं, वाहन में आई यह गड़बड़ी, जानें पूरी डिटेल्स

Trending Videos
VinFast VF7 Electric SUV
- फोटो : VinFast
भारत में पहली बार फंड जुटाने की कोशिश
यह पहली बार है जब विनफास्ट भारतीय बैंकों से फंड जुटाने की कोशिश कर रही है। ये कर्ज भारत के बाहरी वाणिज्यिक ऋण (एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोविंग) (ECB) नियमों के तहत रुपये या विदेशी मुद्रा में दिया जा सकता है। कंपनी ने पुष्टि की है कि वह भारत में अपने ऑपरेशंस के लिए संभावित पार्टनर्स और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस से बातचीत कर रही है। और जैसे ही कुछ तय होता है, वह इसकी आधिकारिक जानकारी देगी।
यह भी पढ़ें - Car Insurance: क्या आपका कार इंश्योरेंस मानसून से होने वाले नुकसान को कवर करता है? जानें इसके लिए जरूरी ऐड-ऑन

VinFast VF9
- फोटो : VinFast
बजट फ्रेंडली भारतीय बाजार को टारगेट कर रही है कंपनी
विनफास्ट की योजना है कि वह 30 जून को तमिलनाडु में अपनी इलेक्ट्रिक कार फैक्ट्री का उद्घाटन करे। कंपनी फिलहाल अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को अंतिम रूप देने में लगी है। VF6 और VF7 मॉडल्स की बुकिंग जल्द शुरू होने की उम्मीद है, जबकि कॉम्पैक्ट VF3 मॉडल 2026 में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी तक कीमतों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें - 2025 Honda Gold Wing Tour: होंडा गोल्ड विंग टूर बाइक का 50वां एनिवर्सरी मॉडल लॉन्च, जानें कीमत और क्या है खास

एशियाई बाजारों की ओर झुकाव
पश्चिमी देशों में लॉजिस्टिक्स की ज्यादा लागत के चलते कंपनी अब अपना ध्यान एशिया के बाजारों की ओर शिफ्ट कर रही है। अप्रैल में विनफास्ट के फाउंडर और सीईओ फाम न्हात वुओंग ने विनग्रुप के शेयरहोल्डर्स से कहा था कि कंपनी वियतनाम, भारत, इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे देशों में अपने पैर मजबूत करने पर फोकस करेगी।
विनफास्ट की योजना है कि वह अक्तूबर तक इंडोनेशिया में भी एक नया प्लांट शुरू करे और इस साल वियतनाम में 2 लाख से ज्यादा गाड़ियां डिलीवर करे। पश्चिमी बाजारों में भारी प्रतिस्पर्धा और घाटे का सामना करते हुए कंपनी अब बजट-फ्रेंडली एशियाई मार्केट्स में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें - Honda CD 110 Dream: एक युग का अंत, 11 साल बाद बंद हुई होंडा सीडी 110 ड्रीम मोटरसाइकिल, जानें वजह