{"_id":"647897ca68d62e811108c688","slug":"volvo-c40-recharge-ev-to-debut-in-india-on-june-14-know-range-features-specs-2023-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Volvo C40 Recharge EV: भारत में इस दिन पेश होगी वॉल्वो सी40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक कार, 371 किमी है रेंज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Volvo C40 Recharge EV: भारत में इस दिन पेश होगी वॉल्वो सी40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक कार, 371 किमी है रेंज
Thu, 01 Jun 2023 06:37 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 01 Jun 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
Volvo C40 Recharge Electric Coupe SUV
- फोटो : Volvo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Volvo (वॉल्वो) ने भारत में अपने C40 Recharge (सी40 रिचार्ज) ईवी की डेब्यू की तारीख की पुष्टि कर दी है। स्वीडिश वाहन निर्माता 14 जून को भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Volvo C40 Recharge EV को पेश करेगा। लॉन्च होने पर, यह Volvo XC40 Recharge के बाद भारत में कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी। XC40 Recharge की पहले से ही देश में बिक्री हो रही है और यह ग्राहकों का ध्यान खींचने में कामयाब रही है।
Volvo C40 Recharge Electric Coupe SUV
- फोटो : Volvo
वॉल्वो इस साल के आखिर में भारत में C40 Recharge ईवी को लॉन्च करने की योजना बना रही है। और इससे पहले, 14 जून को देश में EV को डेब्यू करेगी। वोल्वो और Geely (जिली) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित सीएमए प्लेटफॉर्म पर निर्मित, सी40 रिचार्ज वैश्विक बाजार में सिंगल-मोटर रियर-व्हील ड्राइव कॉन्फिगरेशन और डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि इनमें से कौन सा कॉन्फिगरेशन भारतीय बाजार में लाया जाएगा।
Volvo C40 Recharge Electric Coupe SUV
- फोटो : Volvo
बैटरी और रेंज
वोल्वो C40 रिचार्ज में 78 kWh के बैटरी पैक दिया गया है जिसकी इस्तेमाल करने योग्य क्षमता 75 kWh है और यह एक बार फुल चार्ज करने पर 371 किलोमीटर तक की रेंज देने का वादा करता है।

लुक और डिजाइन
Volvo C40 Recharge के डिजाइन की बात करें तो कार आकर्षक और मॉडर्न दिखती है और इसमें वाहन निर्माता के सिग्नेचर स्टाइलिंग एलिमेंट्स हैं। इनमें पारंपरिक रेडिएटर ग्रिल की जगह पर एक बंद पैनल के साथ एक क्लीन फ्रंट प्रोफाइल, स्लीक थोर के हैमर एलईडी हेडलैंप और वर्टिकल ओरिएंटेशन के साथ स्लीक एलईडी टेललाइट्स शामिल हैं। स्टाइलिश डिजाइन के अलावा, वोल्वो C40 रिचार्ज में ऑनबोर्ड कई एडवांस्ड फीचर्स भी मिलती हैं।

इंटीरियर
ईवी में एक विशाल केबिन मिलता है जो रिसाइकल और नवीकरणीय सामग्रियों का इस्तेमाल करके बनाए जाने का दावा करता है। केबिन में कई तरह के इंट्यूटिव फीचर्स और एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है। सीटें हाई-क्वालिटी वाले लेदर, ऊन के मिश्रण और रिसाइकिल पॉलिएस्टर में लपेटी जाती हैं। इसमें हर्मन कार्डन का प्रीमियम साउंड सिस्टम भी है।