फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: दो हिस्सों में बंटी कोयला लोड गाड़ी; 10 को कल्याणपुर तो 20 बोगियों को पहुंचाया गया सुल्तानगंज

Sat, 14 Dec 2024 01:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 14 Dec 2024 01:16 PM IST
सार

चौंकाने वाली बात यह है कि हादसे की भनक मालगाड़ी के चालक को काफी देर तक लगी ही नहीं। वह आधे हिस्से की बोगियों को लेकर आगे बढ़ गए। तब गार्ड ने हादसे की जानकारी दी गई। लेकिन, तब तक मालगाड़ी कल्याणपुर स्टेशन के समीप पहुंच चुकी थी।

विज्ञापन
Bihar News: Coal loaded train divided into two parts in Munger; Compiling broken; train accident
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
बिहार के मुंगेर में रेल हादसा हुआ है। कोयला लोड मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। इस कारण करीब दो घंटे तक जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर परिचालन बाधित रहा। बताया जा रहा है कि खड़िया पिपरा हॉल्ट के समीप मालगाड़ी की कपलिंग टूटने की वजह से गाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। हादसे की जानकारी के बाद आधे हिस्से की बोगियों को जमालपुर की तरफ तो आधे हिस्से की बोगियों को सुल्तानगंज की और ले जाया गया। घटना जमालपुर-भागलपुर रेलखंड के अप लाइन से भागलपुर की और से सुबह करीब नौ बजे हुई। 


 
Bihar News: Coal loaded train divided into two parts in Munger; Compiling broken; train accident
हादसे के बाद काफी देर तक रेलवे फाटक बंद रहा। - फोटो : अमर उजाला
चौंकाने वाली बात यह है कि हादसे की भनक मालगाड़ी के चालक को काफी देर तक लगी ही नहीं। वह आधे हिस्से की बोगियों को लेकर आगे बढ़ गए। तब गार्ड ने हादसे की जानकारी दी गई। लेकिन, तब तक मालगाड़ी कल्याणपुर स्टेशन के समीप पहुंच चुकी थी। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही रेल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद करीब 22 बोगियों को खींचकर सुल्तानगंज की और ले गए।

 
Bihar News: Coal loaded train divided into two parts in Munger; Compiling broken; train accident
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
खगड़िया पिपरा हॉल्ट के संचालक आकिब ने बताया सुबह 8:58 पर हादसा हुआ। इसके बाद रेल अधिकारी को सूचना दी गई। करीब एक घंटे बाद एक हिस्से की बोगियों को स्टेशन ले जाया गया। एक पार्ट में 10 बोगी को कल्याणपुर स्टेशन और बांकी बचे 20 बोगी को सुल्तानगंज स्टेशन ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar News: Coal loaded train divided into two parts in Munger; Compiling broken; train accident
इसी ट्रैक पर हुआ था हादसा। - फोटो : अमर उजाला
इनामुल हक ने बताया कि ब्रह्मपुत्र मेल के गुजरने के बाद मालगाड़ी जा रही थी। इसी दौरान कपलिंग टूट गया जिसके कारण समपार फाटक करीब दो घंटे तक बंद रहा। मालगाड़ी पर कोयला लोड है जो भागलपुर की तरफ उप लाइन से जमालपुर की तरफ जा रही थी। काफी देर तक यातायात ठप रहा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed