सब्सक्राइब करें

Bihar News: राजद MP ने अमित शाह को नेता मानने से इनकार कर बताया तड़ीपार; नीतीश कुमार पर लगाया बड़ा आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 31 Mar 2025 05:06 PM IST
सार

Jehanabad News: सांसद सुरेंद्र यादव ने गृहमंत्री की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि अमित शाह सिर्फ बयानबाजी करते हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और होती है। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने कहा था कि नया बिहार बनाएंगे। क्या नया बिहार बन गया? पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Jehanabad News: RJD MP Surendra Yadav's scathing attack on Amit Shah on occasion of Eid, Nitish Kumar targeted
ईद के मौके पर मुस्लिम भाइयों के साथ राजद सांसद सुरेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने देश के गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला कर उनकी कथनी और करनी में अंतर होने का आरोप लगाया। जहानाबाद में ईद के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि अमित शाह बिहार आकर कई बड़े वादे करते हैं, लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते। उन्होंने गृह मंत्री के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने बिहार में चीनी मिल चालू कराने का वादा किया था। सांसद ने कहा कि अमित शाह ने कहा था कि जब वह बिहार आएंगे तो चीनी मिल चालू कराएंगे, लेकिन मिल तो चालू नहीं हुई, हां वे बिहार आकर चले जरूर गए।



यह भी पढ़ें- Eid 2025:मुजफ्फरपुर में दिखी ईद की रौनक, बड़ी ईदगाह में उमड़ा नमाजियों का सैलाब, अमन-चैन की मांगी दुआ
 

Trending Videos
Jehanabad News: RJD MP Surendra Yadav's scathing attack on Amit Shah on occasion of Eid, Nitish Kumar targeted
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : पीटीआई

‘अमित शाह सिर्फ बयानबाजी करते हैं’
सांसद सुरेंद्र यादव ने गृहमंत्री की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि अमित शाह सिर्फ बयानबाजी करते हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और होती है। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने कहा था कि नया बिहार बनाएंगे। क्या नया बिहार बन गया? उन्होंने कहा था कि सड़क पर मुस्लिम समुदाय को नमाज अदा नहीं करने देंगे, लेकिन मैंने जहानाबाद में खड़े होकर मुसलमान भाइयों को सड़क पर नमाज अदा करवाई। क्या इसके लिए मैं गुनहगार हूं? उन्होंने अमित शाह को नेता मानने से इनकार करते हुए कहा कि अमित शाह कभी भी सच्चे नेता नहीं हो सकते, वह तो तड़ीपार हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह कभी देशहित में सोच ही नहीं सकते।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jehanabad News: RJD MP Surendra Yadav's scathing attack on Amit Shah on occasion of Eid, Nitish Kumar targeted
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

‘सीएम नीतीश पर महिला से गलत हरकत करने का लगाया आरोप’
राजद सांसद सुरेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी कड़ा हमला बोला और उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की दिमागी हालत ठीक नहीं है। हाल ही में पटना में अमित शाह के साथ आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक महिला के साथ मंच पर गलत हरकत की। यह सरासर गलत है। उन्होंने नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार हमेशा महिलाओं की इज्जत उतारने की मंशा में रहते हैं। लेकिन बिहार की जनता उन्हें आने वाले चुनाव में सबक सिखाएगी।

यह भी पढ़ें- कलश शोभायात्रा पर पथराव:छह आरोपी गिरफ्तार, 45 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी; मुर्गा मारने के विवाद से भड़का तनाव
 

Jehanabad News: RJD MP Surendra Yadav's scathing attack on Amit Shah on occasion of Eid, Nitish Kumar targeted
राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला

ईद के मौके पर मुस्लिम भाइयों के साथ पहुंचे थे सांसद
सांसद सुरेंद्र यादव जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित ईदगाह के पास ईद के मौके पर मुस्लिम भाइयों के साथ शामिल हुए और नमाज अदा करवाई। इसी दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने अमित शाह और नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे नेताओं से सावधान रहना चाहिए, जो सिर्फ वादे करते हैं लेकिन जनता के लिए कुछ नहीं करते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed