Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bihar
›
Patna News
›
Patna News: High speed tractor breaks railing of Punpun river bridge falls 100 feet down driver died on spot
{"_id":"684979f72378e4c3c80318b7","slug":"patna-news-high-speed-tractor-breaks-railing-of-punpun-river-bridge-falls-100-feet-down-driver-died-on-spot-2025-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Accident Today: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पुनपुन नदी पुल की रेलिंग तोड़कर 100 फीट नीचे गिरा, चालक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident Today: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पुनपुन नदी पुल की रेलिंग तोड़कर 100 फीट नीचे गिरा, चालक की मौके पर मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 11 Jun 2025 06:13 PM IST
सार
Patna News: चश्मदीदों ने बताया कि ट्रैक्टर पुनपुन नदी की दिशा में तेजी से जा रहा था। गौरीचक बाजार के मोड़ पर वाहन अचानक डगमगाया, नियंत्रण छूटते ही वह लोहे की रेलिंग को चीरता हुआ नीचे जा गिरा। ट्रैक्टर के साथ उस पर सवार चालक भी नीचे आ गिरा। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
1 of 3
पुनपुन नदी पुल पर भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह रफ्तार ने एक और जान ले ली। गौरीचक बाजार के पास पुनपुन नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़कर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर सीधे लगभग 100 फीट नीचे गहरी ढलान में जा गिरा। जोरदार धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में मौके की ओर दौड़े। जहां मिट्टी और कीचड़ में ट्रैक्टर के परखच्चे बिखरे पड़े थे और चालक का शरीर अचेत पड़ा था।
अनियंत्रित ट्रैक्टर ने तोड़ी सुरक्षा रेलिंग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर पुनपुन नदी की दिशा में तेजी से जा रहा था। गौरीचक बाजार के मोड़ पर वाहन अचानक डगमगाया, नियंत्रण छूटते ही वह लोहे की रेलिंग को चीरता हुआ नीचे जा गिरा। ट्रैक्टर के साथ उस पर सवार चालक अशोक कुमार पासवान (52) निवासी दीदारगंज के कोटिया गांव भी नीचे आ गिरा। भारी मशीनरी के नीचे दबे अशोक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कीचड़ में लथपथ शव को स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद देख पाया और तत्काल पुलिस को सूचित किया।
पुनपुन नदी पुल पर भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शव निकाला, भीड़ में फैली दहशत
घटना की जानकारी मिलते ही गौरीचक थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल कर नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की। हादसे की सूचना मिलते ही पुल और आसपास का इलाका उत्सुक भीड़ से भर गया। लोग बिखरे हुए ट्रैक्टर के हिस्सों और क्षतिग्रस्त रेलिंग को देख कर हादसे की भयावहता का अनुमान लगा रहे थे।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और वाहन पर चालक का नियंत्रण खोना प्रतीत होता है। दुर्घटना के विस्तृत कारणों की पुष्टि के लिए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और संबंधित दस्तावेजों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से पुल पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय और गति सीमा के पालन की सख्त व्यवस्था की मांग की है, ताकि पुनपुन नदी पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
पुनपुन नदी पुल पर भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
परिवार पर टूटा दुख का पहाड़
अशोक कुमार पासवान परिवार के कमाऊ सदस्य थे। हादसे की खबर जैसे ही कोटिया गांव पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिजनों के आंसू थम नहीं रहे, जबकि गांव के लोग स्तब्ध हैं कि रोजमर्रा के श्रम में लगे एक साधारण ट्रैक्टर चालक पर रफ्तार ने कैसा कहर ढाया। प्रशासन की मानें तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।