सब्सक्राइब करें

बिहार चुनाव में चर्चित युवा चेहरे, कोई सीधे मैदान में तो कोई संभाल रहा प्रचार की कमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 04 Oct 2020 07:32 AM IST
विज्ञापन
Popular young faces of Bihar election
बिहार चुनाव के चर्चित युवा चेहरे - फोटो : अमर उजाला

चुनावी समर में इस बार कई युवा चेहरे हैं। इन युवाओं का सियासी भविष्य इस बार तय होगा। एक तरफ 70 साल के नीतीश कुमार का सियासी अनुभव है, तो दूसरी तरफ इन युवाओं का जोश।

Trending Videos
Popular young faces of Bihar election
तेजस्वी यादव - फोटो : PTI

तेजस्वी यादवः  लालू प्रसाद के पुत्र और महागठबंधन के साथ-साथ राजद की ओर से सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव  30 वर्ष के युवा हैं। उनकी सीधी लड़ाई नीतीश कुमार से है, जो 70 साल के हैं। सियासी अनुभवी भी। लालू की अनुपस्थिति में तेजस्वी की अगुवाई में ही राजद रणनीति से लेकर ज़ोड़तोड़ के फैसले ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Popular young faces of Bihar election
चिराग पासवान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

चिराग पासवान - लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राम विलास पासवान के पुत्र की आयु लगभग 37 वर्ष है। वर्तमान में वे बिहार के जमुई से सांसद हैं। राम विलास की अधिक उम्र व बीमारी के कारण अब चिराग पासवान ही पार्टी के कर्ता-धर्ता हैं। चुनाव से पहले एनडीए में टिकट बंटवारे और गठबंधन संबंधी फैसले ले रहे हैं।

Popular young faces of Bihar election
Pushpam Priya Choudhary - फोटो : instagram

पुष्पम प्रिया चौधरी - अखबारों में इश्तहारों के जरिए खुद को सीएम उम्मीदवार घोषित करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी भी इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा रही हैं।  पुष्पम बिहार में अलग राजनीतिक विकल्प देने की तैयारी में हैं।  बिहार में बदलाव की बात करने वाली पुष्पम की उम्र 28-30 वर्ष के करीब है। वर्तमान में पुष्पम की चर्चा खूब है।

विज्ञापन
Popular young faces of Bihar election
चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला

चंद्रशेखर आजाद - यूपी के सहारनपुर से भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद का भी बिहार चुनाव में प्रवेश हो चुका है। लगभग 33 वर्षीय चंद्रशेखर ने बिहार में पप्पू यादव की पार्टी के साथ गठबंधन किया है। इस चुनाव में दलित समाज पर उनके प्रभाव को परखा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed