{"_id":"67403e14953fd92dd103a48a","slug":"kishanganj-news-passengers-create-ruckus-at-ticket-counter-at-thakurganj-railway-station-2024-11-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ट्रेन से लटककर गए कुछ यात्री, कुछ ने रेलवे स्टेशन पर जमकर किया हंगामा; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ट्रेन से लटककर गए कुछ यात्री, कुछ ने रेलवे स्टेशन पर जमकर किया हंगामा; जानें पूरा मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:47 PM IST
सार
Kishanganj News: किशनगंज में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। वहीं, इससे पहले कई यात्री ट्रेन से लटककर सफर करते देखे गए। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
1 of 3
भारी भीड़ के बीच ट्रेन से लटककर यात्रियों ने किया सफर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किशनगंज में शुक्रवार को ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर बालुरघाट इंटरसिटी ट्रेन में भीड़ को लेकर यात्रियों ने टिकट काउंटर पर जमकर हंगामा किया। भारी भीड़ के चलते कई यात्री सफर करने से वंचित रह गए, जिससे नाराज यात्रियों ने टिकट वापसी की मांग करते हुए स्टेशन पर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे रेलवे प्रशासन और अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए यात्रियों को शांत कराया।
क्या था मामला?
बालुरघाट इंटरसिटी ट्रेन में भारी भीड़ के कारण ठाकुरगंज स्टेशन से सैकड़ों यात्री चढ़ने में असमर्थ रहे। इनमें जिला मुख्यालय ड्यूटी पर जाने वाले सरकारी कर्मचारी, डॉक्टरों के पास मरीज लेकर जाने वाले लोग और अन्य यात्रियों की बड़ी संख्या शामिल थी। कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेन में लटक कर सफर करते नजर आए। जो यात्री ट्रेन में चढ़ने में सफल नहीं हो सके, उन्होंने टिकट काउंटर पर जाकर हंगामा किया और टिकट का पैसा लौटाने की मांग की।
2 of 3
टिकट काउंटर पर हंगामा करते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे प्रशासन की प्रतिक्रिया
रेल थाना अध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि बालुरघाट में मेले के आयोजन के कारण ट्रेन में यात्रियों की भीड़ सामान्य से कई गुना अधिक थी। ठाकुरगंज स्टेशन पर करीब 50 यात्रियों ने टिकट काउंटर पर आकर टिकट की वापसी की मांग की। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों की शिकायत सुनी और टिकट वापसी की प्रक्रिया शुरू करवाई। इसके बाद यात्रियों को शांत किया गया।
3 of 3
पुलिस ने यात्रियों को कराया शांत
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने रखी ये मांगें
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बोगी की संख्या बढ़ाने और अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था करने की मांग की। उनका कहना है कि इस प्रकार की भीड़ से न केवल यात्रियों को असुविधा होती है, बल्कि उनकी सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है।
यात्रियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपील की है कि मेले और अन्य आयोजनों के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त बोगी जोड़ी जाए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यवस्था में सुधार किया जाए। भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचने के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था हो।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।