12 Year Old Pregnant Girl's Baby Shower: जिस उम्र में बचपन खिलखिलाता है, वहीं अगर जिम्मेदारियों का बोझ कंधों पर आ जाए, तो सवाल उठना लाजमी है। अमेरिका के मिसीसिपी से सामने आया एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर तीखी बहस का कारण बना हुआ है, जहां मासूमियत और परिपक्वता की सीमाएं धुंधली होती नजर आईं।
Ajab Gajab: 12 की उम्र में मां और 13 साल में पिता बनने जा रहा है ये कपल, नाना-नानी को पड़ रही फटकार
12 Year Old Pregnant: अमेरिका के मिसीसिपी से सामने आया एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर तीखी बहस का कारण बना हुआ है, जहां 12 साल की एक बच्ची के गर्भवती होने की खबर ने लोगों को चौंका दिया। असली विवाद तब खड़ा हुआ, जब उसके माता-पिता ने उसकी गोद भराई का आयोजन कर डाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेबी बंप के साथ खड़ी दिखी लड़की
फेसबुक पर शेयर की गई तस्वीरों में बच्ची अपने बेबी बंप के साथ खड़ी नजर आ रही है। उसके साथ एक 13 साल का किशोर भी दिखाई दे रहा है, जिसे उसका पार्टनर बताया जा रहा है। पीछे सजे रंग-बिरंगे गुब्बारे, गिफ्ट्स और भव्य सजावट ऐसा माहौल बना रहे हैं, मानो किसी वयस्क जोड़े का बेबी शॉवर हो।
लोगों ने दी तीखी प्रतिक्रिया
जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुईं, लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि जिस उम्र में बच्चों को शिक्षा और खेल की जरूरत होती है, वहां उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी के लिए कैसे तैयार किया जा सकता है। माता-पिता के इस रवैये को लेकर भी काफी नाराजगी देखने को मिली लोगों का कहना है कि ऐसी स्थिति को संभालने के बजाय उसे उत्सव की तरह पेश करना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है।
विशेषज्ञों का भी मानना है कि इतनी कम उम्र में गर्भधारण करना न केवल शारीरिक रूप से खतरनाक हो सकता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी इसका गंभीर असर पड़ता है। यह उम्र विकास और समझ की होती है, जहां इस तरह की परिस्थितियां बच्चे के भविष्य को प्रभावित कर सकती हैं।
Parents face criticism after posting and celebrating their daughter’s baby shower. 👀 🎉 pic.twitter.com/rXbni8vZPv
— Rain Drops Media (@Raindropsmedia1) April 29, 2026
हालांकि, अब तक इस मामले में स्थानीय प्रशासन या चाइल्ड प्रोटेक्शन एजेंसियों की ओर से किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर समाज को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि टीनएज प्रेग्नेंसी जैसे संवेदनशील मुद्दों को कैसे संभाला जाना चाहिए, और क्या केवल जश्न मनाना ही इसका समाधान है, या फिर इसके पीछे छिपी गंभीरताओं को समझना ज्यादा जरूरी है।
Bizarre: बाढ़ में लापता हुए शख्स का शव मिला मगरमच्छ के अंदर, मामला खुला तो पुलिस भी रह गई सन्न
Polar Bear: सफेद बर्फ से दिखने वाले ये भालू असल में होते हैं काले, सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान