तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के नरसीपुरम इलाके में लोग उस समय हैरान हो गए, जब वहां एक 15 फीट लंबा किंग कोबरा सांप दिखाई दिया। इस विशालकाय सांप को देखने के बाद लोगों इसकी तुरंत सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर सांप का रेस्क्यू किया। इस सांप के रेस्क्यू का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो: 15 फीट लंबे किंग कोबरा को देख लोगों के उड़ गए होश, कुछ इस तरह हुआ रेस्क्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में आप देख सकत हैं कि सांप का रेस्क्यू करने वाला शख्स निडरता से सांप को हांथों से पकड़ कर उसे एक बैग में डालने की कोशिश कर रहा है। इस वीडियो को न्यूज एजेंसी ANI ने ट्वीटर पर पोस्ट किया है। इस विशालकाय सांप को वन विभाग की टीम ने पकड़कर सिरुवानी के जंगल में इसे सुरक्षित छोड़ दिया।
#WATCH: A 15-feet-long King Cobra was rescued from Narasipuram village in Coimbatore by Forest Department. It was later released into Siruvani forest area. #TamilNadu (11/7) pic.twitter.com/abYKcNuRoQ
सांप के रेस्क्यू वाले वीडियो को खबर लिखे जाने तक 48 हजार व्यू मिल चुके थे। वहीं 2 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया। इतना ही नहीं ट्वीटर यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।
बता दें कि नरसीपरुम गांव पश्चिमी घाट पर्वत श्रृंखला में वेल्लियांगिरी पर्वत की तलहटी में स्थित है और पश्चिमी घाट जैव विविधता का हब कहा जाता है। इस जगह पर दुनिया के सबसे लंबे और जहरीले सांप किंग कोबरा पाए जाते हैं।
किंग कोबरा सांप के जहरीले होने के कारण लोग इससे काफी डरते हैं। हाल ही में कोयंबटूर के एक गांव में रसेल वाइपर सांप भी पाया गया था। रसेल वाइपर सांप भारत के सांपों में सबसे विषैली प्रजातियों में से एक हैं।

कमेंट
कमेंट X