सब्सक्राइब करें

Aliens News in Hindi: नासा के रोवर ने मंगल ग्रह पर खोजा एलियन के घर का दरवाजा! तस्वीर देखकर हैरत में पड़े लोग

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 12 May 2022 05:40 PM IST
विज्ञापन
Alien Doorway Gate on Mars Found You Will Surprised to See the Picture of NASA News in Hindi
नासा के रोवर ने मंगल ग्रह पर खोजा एलियन के घर का दरवाजा! - फोटो : Twitter @factchecknikos

Aliens News in Hindi: एलियंस को लेकर आए दिन नए-नए दावे किए जाते हैं। सबसे बड़ा रहस्य अंतरिक्ष में एलियंस की मौजदूगी है। ब्रह्मांड में क्या एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं, लेकिन एलियंस को लेकर उन्हें अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाए हैं। हालांकि आए दिन एलियंस को लेकर अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं। दुनिया में कुछ लोग धरती पर एलियन और यूएफओ को देखने का दावा करते हैं। अब इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह पर एक रहस्यमयी दरवाजा खोजा है। देखने पर ऐसा लग रहा है कि पत्थर को काटकर रास्ता बनाया गया हो। 



हालांकि यह नहीं पता चल पाया है कि इस दरवाजे के अंदर क्या है? इस दरवाजे को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि इसके अंदर कोई जीव रह रहा हो। नासा की इस तस्वीर ने वैज्ञानिकों को भी हैरत में डाल दिया है। मार्स क्यूरियोसिटी रोवर के मास्टकैम ने इस तस्वीर को 7 मई 2022 को खींचा था। नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि उनको पहले लगा कि यह रास्ता मंगल ग्रह के केंद्र में जाने का है, या यह एलियन के घर का दरवाजा है। 

Trending Videos
Alien Doorway Gate on Mars Found You Will Surprised to See the Picture of NASA News in Hindi
नासा के रोवर ने मंगल ग्रह पर खोजा एलियन के घर का दरवाजा! - फोटो : iStock

कुछ वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि मंगल ग्रह पर भूकंप आने से पत्थर टूटा होगा और इस आकृति का निर्माण हुआ होगा। इसके अलावा पत्थरों पर किसी तरह का दबाव पड़ने और खिंचाव की वजह से यह आकृति बनी होगी। इस साल 4 मई को मंगल ग्रह पर भयानक भूकंप आया था। इस भूकंप से इस पत्थर में ऐसी आकृति बनने की भी संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alien Doorway Gate on Mars Found You Will Surprised to See the Picture of NASA News in Hindi
नासा के रोवर ने मंगल ग्रह पर खोजा एलियन के घर का दरवाजा! - फोटो : iStock

कई वैज्ञानिकों का कहना है कि पत्थर के लाल मिट्टी से भरा हुआ एक गड्ढा है। भूकंप आने के बाद यह मिट्टी हट गई होगी और दरवाजा नजर आने लगा होगा। यह दरवाजा कुछ ही इंच लंबा है। हालांकि तस्वीर देखकर इसके सही आकार का पता लगाना मुश्किल है। 

Alien Doorway Gate on Mars Found You Will Surprised to See the Picture of NASA News in Hindi
नासा के रोवर ने मंगल ग्रह पर खोजा एलियन के घर का दरवाजा! - फोटो : iStock

ग्रीनह्यू पेडिमेंट कहने जाने वाले स्थान पर यह दरवाजा देखा गया है। नासा की तरफ से बताया गया है कि बीते सालों में मंगल ग्रह पर मौजूद लैंडर्स और रोवर्स ने अजीबगरीब तस्वीरें और खूबसूरत तस्वीरें खींची हैं। इन तस्वीरों में अलग-अलग आकार के पत्थर, बर्फ से भरे गड्ढे और पहाड़ समेत कई चीजें देखने को मिली हैं। 

विज्ञापन
Alien Doorway Gate on Mars Found You Will Surprised to See the Picture of NASA News in Hindi
नासा के रोवर ने मंगल ग्रह पर खोजा एलियन के घर का दरवाजा! - फोटो : iStock

आमतौर पर ऐसी चीजों को एलियन से जोड़ दिया जाता है। लेकिन नासा का कहना है कि हम सभी को ऐसी चीजों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। जांच के पहले किसी भी चीज के बारे में अफवाह नहीं उड़ानी चाहिए। चीन के यूतू-2 रोवर ने चांद पर एक आकृति की तस्वीर ली थी जिसे एलियन की झोपड़ी बताया गया, लेकिन जांच में वह एक पत्थर निकला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed