सब्सक्राइब करें

Alien Life on Moon: चांद पर एलियंस से मिले थे अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री? जानिए आखिर क्या है रहस्य

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 24 Aug 2023 12:21 PM IST
विज्ञापन
alien life on the moon what is the conspiracy theory chandrayaan 3 landed
Alien Life on Moon - फोटो : iStock

Alien Life On Moon: अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 20 जुलाई 1969 को इतिहास रच दिया था। अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी नासा के अपोलो मून मिशन के तहत पहली बार इंसान ने चांद पर कदम रखा था। नील आर्मस्ट्रॉन्ग पहले अंतरिक्ष यात्री थे, जिन्होंने चांद पर पहला कदम रखा था और इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया। इसके बाद अमेरिका ने चांद पर पांच अभियान भेजे थे, लेकिन साल 1972 के बाद यह सिलसिला रुक गया।



इसके बाद अभी तक कोई भी इंसान चांद की जमीन पर कदम नहीं रखा है। इस बात ने कई वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया। सबसे हैरान वाली बात यह है कि इस बीच अपोलो 11 मिशन यानी चंद्रमा पर सबसे पहले इंसानों के पहुंचने की रिकॉर्डिंग गायब हो गई। इस रील्स में चांद पर घूमने तक से लेकर वापस आने और चांद के वीडियो थे। रॉ टेप्स गायब होने के बाद एलियन की थ्योरी आई। 
 

Trending Videos
alien life on the moon what is the conspiracy theory chandrayaan 3 landed
Alien Life on Moon - फोटो : iStock

बताया जाता है कि शायद टेप में कुछ ऐसा था, जिससे चंद्रमा की सच्चाई पता चलती थी। चंद्रमा पर शायद कुछ अलग था या वहां पर एलियंस रह रहे हों। यहां तक कि चांद पर घूमने वाले अंतरिक्ष यात्रियों से उनकी मुलाकात भी हुई हो। उस समय किसी भी चीज को लाइव टेलीकास्ट नहीं दिखाया जाता था, बल्कि रॉ को एडिट करने के बाद दिखाया जाता था। दरअसल, अमेरिका ने असली टेप को छिपा दिया और जितना जरूरी था उतना ही दिखाया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
alien life on the moon what is the conspiracy theory chandrayaan 3 landed
Alien Life on Moon - फोटो : iStock

थ्योरिस्ट का कहना है कि चंद्रमा के बहुत छोटे हिस्सों के बारे में हम पता लगा पाए हैं। सच में भीतर से वह बहुत खोखला है और वहां पर गहरे गड्ढों में दूसरी सभ्यता निवास करती है। 

Chandrayaan-3: भारत के 10 सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक, जिन्होंने दुनिया में रौशन किया हिंदुस्तान का नाम
 

alien life on the moon what is the conspiracy theory chandrayaan 3 landed
Alien Life on Moon - फोटो : iStock

अपोलो मिशन के दौरान चंद्रमा के अंदर की हलचल के बारे में जानने के लिए सिस्मोमीटर फिट किया गया था। इस दौरान सतह से 20 से 30 किलोमीटर नीचे कुछ ऐसा हुआ जिसने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया। दरअसल अलग तरह की आवाजें सुनाई दे रही थीं, जैसे नीचे कोई घंटी बज रही हो। खोखली या कम डेन्सिटी वाले स्थानों पर इस तरह की आवाजे आती हैं। सवाल है कि आखिर चांद के खाली भाग में क्या होगा? कुछ न कुछ ऐसा है, जिसके बारे में इंसानों को जानकारी नहीं है। 

Moon: भारत ने क्यों जानबूझकर चांद पर क्रैश किया था अपना स्पेसक्राफ्ट, क्या है चंद्रयान-2 और 3 से कनेक्शन

Moon Facts: एक दिन हमेशा के लिए खो जाएगा चांद, धरती पर सिर्फ 6 घंटे का होगा दिन! जानिए चंद्रमा से जुड़े रहस्य

विज्ञापन
alien life on the moon what is the conspiracy theory chandrayaan 3 landed
Alien Life on Moon - फोटो : iStock

वैज्ञानिक और यूएफओ विशेषज्ञ स्कॉट वेरिंग का दावा है कि चांद के अदंर विशालकाय गड्ढे हैं, जिनमें एलियंस की बस्तियां होंगी। उन्होंने कई रॉ वीडियोज की मदद से अपने दावे को सही साबित करने की कोशिश की। कंस्पिरेसी पर यकीन करने वाले कई वैज्ञानिकों का मानना है कि साल 1972 में जब आखिरी बार चांद पर अमेरिका गया था, उस दौरान एलियंस ने चेतावनी दी होगी, कुछ ऐसा हुआ होगा जिसके बाद टेप खो गए और फिर कोई इंसान चांद पर नहीं गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed