सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अजब-गजब: इसानों की इन गलतियों से धरती पर आएंगे Alien, वैज्ञानिकों ने दी डराने वाली चेतावनी

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 27 Nov 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
alien will come to earth that organisms can ride human spacecraft Scientists gave warning
धरती पर आएंगे एलियन - फोटो : iStock

धरती पर एलियन को लेकर समय-समय पर खुलासे होते रहते हैं। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने एलियन को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि एलियन जीव 2022 में धरती पर हमला करेंगे। साल 2022 को लेकर पहले ही कई डरावनी भविष्यनवाणी हो चुकी हैं। अब वैज्ञानिकों की इस चेतावनी ने दुनिया की चिंता और बढ़ा दी है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि धरती पर एलियन के घुसपैठ के लिए इंसान जिम्मेदार होंगे। 



वैज्ञानिकों ने BioScience जर्नल के एक रिपोर्ट में यह दावा किया है जो हाल ही में प्रकाशित हुआ है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इंसान की अतंरिक्ष यात्राएं और रहस्यों की खोज जितनी बढ़ेंगी उतने ज्यादा ही एलियन जीव अंतरिक्षयानों के साथ धरती पर आएंगे। उनका कहना है कि हो सकता है कि इंसान इन एलियन जीव को आखों से न देख पाएं, लेकिन धरती के वायुमंडल में पहुंचने पर घुसपैठ करते हैं जो एक बड़ा खतरा साबित हो सकता है। 

Trending Videos
alien will come to earth that organisms can ride human spacecraft Scientists gave warning
धरती पर आएंगे एलियन - फोटो : Pixabay

इस रिपोर्ट के मुताबिक, मैकगिल विश्वविद्यालय में इन्वेशन बायोलॉजी के प्रोफेसर एंथनी रिकियार्डी का कहना है कि अंतरिक्ष में इसांन जितनी बार जाएंगे और रहस्यों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे उतना ही एलियन जीवों के धरती पर आने का खतरा बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यान के साथ धरती पर आने वाले एलियन बहुत छोटे जीव होंगे। सबसे बड़ा खतरा यह है कि एलियन जीव धरती के पर्यावरण के अनुरूप अपने आप को ढाल सकते हैं जो यहां के जीवों के लिए खतरा साबित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
alien will come to earth that organisms can ride human spacecraft Scientists gave warning
धरती पर आएंगे एलियन - फोटो : Pixabay

मैकगिल विश्वविद्यालय में इन्वेशन बायोलॉजी के प्रोफेसर ने कहा कि उसी तरह धरती के जीव-जंतु अंतरिक्ष में जाकर किसी ग्रह पर अपना घर बना सकते हैं जिसकी वजह से जीव-जंतुओं के प्रदूषण में बढ़ोत्तरी होगी। एंथनी और उनके साथियों का कहना कि सभी को एक्स्ट्राटेरेस्ट्रियल लाइफ पर मिलकर काम करना चाहिए जिससे ऐसी समस्याओं का समाधान किया जा सके। 

alien will come to earth that organisms can ride human spacecraft Scientists gave warning
धरती पर आएंगे एलियन - फोटो : Pixabay


वैज्ञानिकों ने साथ ही यह भी कहा कि इसकी संभावना कम ही है, लेकिन अंतरिक्ष में इंसानी गतिविधयां बढ़ने से समस्या बढ़ेगी जिसको रोक पाना कठिन होगा। अगर वैज्ञानिक इसकी जांच करें, तो कुछ एलियन जीव चिपके मिल सकते हैं। 

विज्ञापन
alien will come to earth that organisms can ride human spacecraft Scientists gave warning
धरती पर आएंगे एलियन - फोटो : Pixabay

इस रिपोर्ट में एंथनी की तरफ से कहा गया है कि नासा (NASA) जैसी अंतरिक्ष एंजेसियों को जैविक प्रदूषण के खतरे के बारे में पूरी जानकारी है। लेकिन अंतरिक्ष में जिस तरह इंसानों की गतिविधियां बढ़ रही हैं उससे खतरा बढ़ रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed