फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: चीन में बच्चों को मुर्गे के खून का इंजेक्शन लगवा रहे हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Sat, 27 Nov 2021 10:54 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 27 Nov 2021 10:54 AM IST
विज्ञापन
parents giving their kids chicken blood injections in china know the reason behind it
बच्चों को मुर्गे के खून का इंजेक्शन लगवा रहे हैं लोग - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में चीन के लोग अपने अजीबोगरीब खान-पान के लिए जान जाते हैं। कहा जाता है कि चीनी कुछ भी खा सकते हैं। अब चीन में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। यहां पर लोग बच्चों को मुर्गे के खून का इंजेक्शन लगवा रहे हैं। यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह सच है। आईए जानते हैं चीन में आखिर लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं?

चीन में लोग बच्चों को मुर्गे के खून का इंजेक्शन इसलिए लगवा रहे हैं ताकि बच्चे की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाएं। चीन में मां-बाप बच्चों को सुपर किड बनाने की आड़ में यह अजीबोगरीब काम कर रहे हैं। यह जानकर आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन चीन में यह खेल काफी दिनों से चल रहा है। 

parents giving their kids chicken blood injections in china know the reason behind it
बच्चों को मुर्गे के खून का इंजेक्शन लगवा रहे हैं लोग - फोटो : Pixabay

एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में मां-बाप बच्चों के शरीर को फुर्तिला बनाने के लिए मुर्गे के खून का इंजेक्शन लगवा रहे हैं। इसके अलावा यह भी दावा किया गया है कि इससे बच्चों में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं खत्म हो रही हैं। मुर्गे के खून के इंजेक्शन के बारे में कई दावे किए जा रहे हैं। 

parents giving their kids chicken blood injections in china know the reason behind it
बच्चों को मुर्गे के खून का इंजेक्शन लगवा रहे हैं लोग - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट में कहा गया है कि ये इंजेक्शन लगवाने के बाद कैंसर और गंजेपन की समस्या दूर हो सकती है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि मुर्गे के खून में स्टेरॉयड पाया जाता है, जो बच्चों को पढ़ाई और खेलकूद में तेज बनाता है। चीन में बच्चों को मुर्गे के खून का इंजेक्शन लगवाने की होड़ मची हुई है ताकि बच्चों को सुपर किड बनाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
parents giving their kids chicken blood injections in china know the reason behind it
चीन में बच्चों को मुर्गे के खून का इंजेक्शन लगवा रहे हैं लोग - फोटो : Pixabay

इसकी वजह से चीन में चिकन बेबी के क्रेज को बढ़ावा मिल रहा है। लोगों को देखकर दूसरे मां-बाप भी ऐसा कर रहे हैं ताकि उनका बच्चा भी आगे निकल सके। 

विज्ञापन
parents giving their kids chicken blood injections in china know the reason behind it
बच्चों को मुर्गे के खून का इंजेक्शन लगवा रहे हैं लोग - फोटो : Pixabay

एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी बच्चों की आंखें कमजोर होती हैं। मिडिल स्कूल के करीब 71 फीसदी और हाई स्कूल के करीब 81 फीसदी बच्चों की नजर कमजोर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed