फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aliens on Europa: बृहस्पति के चंद्रमा पर छिपे हैं एलियंस? वैज्ञानिकों को मिला ये बड़ा सबूत

Sat, 23 Apr 2022 01:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Apr 2022 01:05 PM IST
विज्ञापन
Aliens On Europa Jupiter Moon Know What Scientist Said About Mysterious Greenland News In Hindi
बृहस्पति के चंद्रमा पर छिपे हैं एलियंस? - फोटो : iStock

Aliens on Europa: एलियंस (Aliens) के अस्तित्व को लेकर कई दावे किए जाते हैं। एलियंस के बारे में वैज्ञानिकों के मत भी एक नहीं हैं। एलियंस (Aliens) और यूएफओ (UFO) को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं। धरती पर आए दिन एलियन और यूएफओ को देखने का दावा किया जाता है। कई बार ऐसे दावे किए जाते हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। क्या ब्रह्मांड में धरती के अलावा कहीं जीवन है? क्या अंतरिक्ष में एलियन का अस्तित्व है? इसको लेकर किसी के पास ठोस सबूत नहीं है। एलियन के अस्तित्व को लेकर वैज्ञानिक सालों से रिसर्च कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। हालांकि आए दिन एलियन के बारे में नए-नए दावे किए जाते हैं। 



विज्ञान ने बीते दशकों में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। अब वैज्ञानिक अंतरिक्ष में ऐसी जगह की खोज कर रहे है जहां पर जीवन की संभावना हो। वैज्ञानिकों की यह खोज बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा तक पहुंच चुकी है। जहां पर जीवन की संभावना हो सकती है। वैज्ञानिकों का दावा है कि बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा (Europa) पर एलियन हो सकते हैं। 

Aliens On Europa Jupiter Moon Know What Scientist Said About Mysterious Greenland News In Hindi
बृहस्पति के चंद्रमा पर छिपे हैं एलियंस? - फोटो : iStock


बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा की अधिकतर सतह पर बर्फ है। हाल ही में वैज्ञानिकों को पता चला है कि यूरोपा पर पानी भी हो सकता है। यूरोपा की भौगोलिक स्थिति ग्रीनलैंड से मेल खाती है जिसकी वजह से यहां पर जीवन की संभावना जताई जा रही है। ग्रीनलैंड में बर्फ के अंदर पानी में जीवन पाया जाता है। यहां झींगा, जेलिफिश और घोंघे जैसे जीव पाए जाते हैं।

Aliens On Europa Jupiter Moon Know What Scientist Said About Mysterious Greenland News In Hindi
बृहस्पति के चंद्रमा पर छिपे हैं एलियंस? - फोटो : iStock

वैज्ञानिकों ने इस आधार पर संभावना जताई है कि यूरोपा पर बर्फ की ठोस सतह के नीचे पानी स्थित है जहां पर जीवन हो सकता है। वैज्ञानिकों ने यूरोपा पर सैकड़ों किमी लंबी लकीरें खोजी हैं। यह लकीरें उठी हुई बर्फ है जिन्हें डबल रिज कहा जाता है। इन लकीरों और उत्तर-पश्चिम ग्रीनलैंड में समानताएं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aliens On Europa Jupiter Moon Know What Scientist Said About Mysterious Greenland News In Hindi
बृहस्पति के चंद्रमा पर छिपे हैं एलियंस? - फोटो : Pixabay


इन डबल रिज पर 20 सालों से ज्यादा समय से वैज्ञानिकों द्वारा रिसर्च किया जा रहा है। नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के डॉ. ग्रेगर स्टीनब्रुग ने यह बात बताई है। वैज्ञानिकों को पहली बार यूरोपा पर कुछ ऐसा मिला है जो धरती पर होता है। 

विज्ञापन
Aliens On Europa Jupiter Moon Know What Scientist Said About Mysterious Greenland News In Hindi
बृहस्पति के चंद्रमा पर छिपे हैं एलियंस? - फोटो : iStock

डॉ. ग्रेगर स्टीनब्रुग का कहना है कि बर्फीले यूरोपा पर आखिर कैसे फिजिक्स और गतिशीलता की प्रक्रियाएं हावी हैं? यह जानने और समझने का प्रयास कर रहे हैं। वैज्ञानिकों को पता चला है कि यूरोपा पर पाए जाने वाले डबल रिज की ऊंचाई करीब एक हजार फीट है जबकि लंबाई लगभग आधा मील से अधिक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed