फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alien News: दिल्ली के आसमान में दिखा 'एलियंस' का जहाज? फोटो खींचने के लिए लोगों में मची होड़

Tue, 29 Mar 2022 01:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 29 Mar 2022 01:45 PM IST
विज्ञापन
Aliens Plane Was Seen in the Sky There Was a Competition to Capture in Camera
दिल्ली के दिखा 'एलियंस' का जहाज? - फोटो : Youtube: UFO Sightings Daily

Alien News:  दुनियाभर में एलियंस को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं। कई लोगों का कहना है कि ब्रह्मांड में एलियंस हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि एलियन जैसी कोई चीज नहीं है। कई बार लोगों ने एलियन और यूएफओ को देखने का दावा तक किया है। लेकिन ब्रह्मांड में एलियन के अस्तित्व को लेकर किसी के पास कोई ठोस सबूत नहीं है। अंतरिक्ष में सालों से वैज्ञानिक एलियन की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली है। अब इस बीच एक बार फिर यूएफओ को देखने का दावा किया गया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यूएफओ देखा गया है। 

अपने आपको यूएफओ एक्सपर्ट बताने वाले स्कॉट सी. वेरिंग का कहना है दूसरी दुनिया के लोगों से भी गलतिया होती हैं। उनका कहना है कि कई बार ऐसा हो जाता है जो उनकी योजना से बिल्कुल उलट होता है। एलियंस कई बार गलती करते हुए देखे गए हैं। स्कॉट सी. वेरिंग ने कहा कि एलियन को दिन के उजाले में घूमते हुए कई बार देखा गया है जो उनकी सबसे बड़ी गलती है। ऐसी संभावना है कि दिल्ली के आसमान में दिखा बड़ा छल्ला एलियन का एयरक्राफ्ट यानी यूएफओ हो सकता है। 

Aliens Plane Was Seen in the Sky There Was a Competition to Capture in Camera
दिल्ली के दिखा 'एलियंस' का जहाज? - फोटो : Youtube: UFO Sightings Daily

दिल्ली के आसमान में नजर आया था गोल छल्ला

हाल ही में भारत की राजधानी दिल्ली के आसमान में अचानक एक बड़ी सी गोल आकृति (छल्ला) नजर आया था। आकृति दिखने के बाद लोग हैरान रह गए। सभी के मन में एक ही सवाल था कि आखिर इतनी बड़ी दिख रही आकृति क्या है?

Aliens Plane Was Seen in the Sky There Was a Competition to Capture in Camera
दिल्ली के दिखा 'एलियंस' का जहाज? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

जब लोगों को इस बात का अंदाजा लगा कि आसमान में दिख रही गोल आकृति एलियन का विमान हो सकता है, तो फोटो खींचने के लिए लोगों में होड़ मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aliens Plane Was Seen in the Sky There Was a Competition to Capture in Camera
दिल्ली के दिखा 'एलियंस' का जहाज? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

लोगों में दिखा उत्साह

आसामना में यूएफओ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई कैमरे में इस आकृति को कैद करने में लग गया। इसका वीडियो भी लोगों ने यूट्यूब पर अपलोड किया है।

विज्ञापन
Aliens Plane Was Seen in the Sky There Was a Competition to Capture in Camera
दिल्ली के दिखा 'एलियंस' का जहाज? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

स्कॉट सी. वेरिंग के दावे पर बहुत से लोगों को पूरी तरह यकीन नहीं है। वेरिंग ने इससे पहले भी कई बार एलियन और यूएफओ को देखने का दावा कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed