सब्सक्राइब करें

आंध्र प्रदेश की इस महिला ने दामाद के लिए बनाई कुल 67 डिशेज, सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही वीडियो हुई वायरल

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 11 Jul 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
andhra woman cooks 67 dishes for her son in law video goes viral
67 तरह के व्यंजनों वाली थाली - फोटो : सोशल मीडिया

दामाद और सास का रिश्ता बहुत ही खास होता है। जब कोई दामाद अपने ससुराल जाता है, तो सास समते घर के सभी लोग खातिरदारी में लग जाते हैं। दामाद के स्वागत के लिए कई तरह की मिठाइयां और पकवान तैयार किए जाते हैं। आंध्र प्रदेश में तो जमाई षष्ठी नाम की एक विशेष परंपरा भी है, जिसमें सास अपने दामाद के ससुराल आने की खुशी में तरह-तरह के पकवान बनाकर उसका स्वागत करती है। इसी परंपरा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

Trending Videos
andhra woman cooks 67 dishes for her son in law video goes viral
67 तरह के व्यंजनों की थाली - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, आंध्र प्रदेश की एक सास ने अपने दामाद के आने की खुशी में कुल 67 तरह के व्यंजन तैयार किया। इन सभी व्यंजनों को इस महिला ने केले के एक पत्ते पर परोसा। व्यंजनों की इस थाली का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
andhra woman cooks 67 dishes for her son in law video goes viral
67 तरह के व्यंजनों की थाली - फोटो : सोशल मीडिया

67 तरह के व्यंजनों वाली इस थाली में आंध्र प्रदेश के पकवान की कुल 5 कैटेगरी है। इनमें ड्रिंक्स, स्टार्टर्स, चाट, मेन कोर्स और मिठाई होती हैं। इन्हीं 5 कैटेगरी में ही ये 67 प्रकार के व्यंजन शामिल होते हैं। इन व्यंजनों को तैयार कर महिला ने इसका वीडियो बनाकर ट्वीटर पर पोस्ट किया। वीडियो को देखकर ट्वीटर यूजर्स के मुंह में पानी आने लगा और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया।

andhra woman cooks 67 dishes for her son in law video goes viral
67 तरह के व्यंजनों की थाली - फोटो : सोशल मीडिया

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 लाख 68 हजार व्यू मिल चुका था। वहीं 5 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। इतना ही नहीं इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
andhra woman cooks 67 dishes for her son in law video goes viral
67 तरह के व्यंजनों की थाली - फोटो : सोशल मीडिया

कोई कह रहा है कि जिस तरह सास अपने दामाद के लिए टेस्टी डिश बनाती है, उसी तरह अपनी बहू के लिए भी खाना बनाने की परंपरा होना चाहिए तो किसी ने कहा कि ऐसी सास सबको मिले। लोगों ने ये भी कहा इसे खाकर दामाद का पेट खराब हो जाएगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed