{"_id":"602663387242d1018d3899eb","slug":"artist-nikola-macura-who-made-music-instruments-by-weapons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेकार राइफल को वाद्य यंत्र में बदल देता है ये शख्स, आर्मी टैंक को देना चाहता है तबले का रूप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
बेकार राइफल को वाद्य यंत्र में बदल देता है ये शख्स, आर्मी टैंक को देना चाहता है तबले का रूप
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Fri, 12 Feb 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बेकार हथियारों से वाद्य यंत्र
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसी बंदूक या राइफल को अगर कोई शख्स म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का रूप दे दे और उससे संगीत निकालकर दिखाए, तो हर किसी को हैरानी होगी। कुछ ऐसा ही काम इन दिनों एक आर्टिस्ट कर रहा है। यह शख्स बेकार पड़े हथियारों को वाद्य यंत्र में बदलकर शांति का संदेश देना चाहता है। उनके इस अनोखे काम और इसके पीछे की सोच को जानकर हर कोई तारीफ कर रहा है।
2 of 5
बेकार हथियारों से वाद्य यंत्र
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, निकोला मैक्यूरा नामक ये शख्स सर्बिया के रहने वाला है। निकोला मैक्यूरा नोवी साद एकेडमी ऑफ आर्ट्स में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। आपको ये बात तो जरूर पता होगा कि सर्बिया वर्षों से युद्धग्रस्त रहा है। ऐसे में वहां रॉकेट लांचर सहित बेकार हो चुके हथियारों का बहुत बड़ा डंपिंग ग्राउंड है। इस डंपिंग ग्राउंड में निकोला मैक्यूरा हर सप्ताह घूमते हैं और फेंकी हुई रायफल, हेलमेट, मिसाइल्स ढूंढकर अपने स्टूडियो ले आते हैं।
3 of 5
बेकार हथियारों से वाद्य यंत्र
- फोटो : सोशल मीडिया
डंपिंग ग्राउंड से लाए गए बेकार समानों को निकोला मैक्यूरा किसी वाद्य यंत्र में बदल देते हैं। 42 वर्षीय निकोला विनाश करने वाले हथियारों पर अपनी क्रिएटिविटी दिखाने लगे, तो इंटरनेट पर इनका आर्ट वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बेकार हथियारों से वाद्य यंत्र
- फोटो : सोशल मीडिया
निकोला मैक्यूरा एक खास प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं। वो आर्मी टैंक को भी एक विशेष वाद्य यंत्र में बदलना चाहते हैं। वो टैंक पर एक ऐसा इंस्ट्रूमेंट बनाना चाहते हैं जिसे पांच संगीतकार बजा सकें।
विज्ञापन
5 of 5
बेकार हथियारों से वाद्य यंत्र
- फोटो : सोशल मीडिया
हथियारों का ऑर्केस्ट्रा बनाना सपना
निकोला मैक्यूरा हथियारों से एक पूरा ऑर्केस्ट्रा बनाना चाहते हैं। इतना ही नहीं इस ऑर्केस्ट्रा में जंग लड़ चुके सैनिकों को वे ट्रेनिंग देकर म्यूजिशियन के रूप में रखना चाहते हैं। यानी जंग लड़ चुके सैनिक इन्हीं हथियारों से स्वर लहरियां निकालेंगे। निकोला मैक्यूरा का ये ऑर्केस्ट्रा देशभर में भ्रमण कर स्वर लहरियां के माध्यम से यह संदेश देंगे कि गीत बनते रहे, संगीत बनता रहे बस ये युद्ध की रीत ना रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।