{"_id":"602681745fa20b384b1038c3","slug":"india-vs-england-ajinkya-rahane-check-my-scores-in-last-15-tests-poor-batting-performance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खराब फॉर्म पर भड़के रहाणे, बोले- पिछले 15 मैचों के रिकॉर्ड की जांच कर लें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खराब फॉर्म पर भड़के रहाणे, बोले- पिछले 15 मैचों के रिकॉर्ड की जांच कर लें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 12 Feb 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिक्य रहाणे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाने के बाद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। दूसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर जब उनसे उनके फॉर्म को लेकर सवाल किया गया तो वह भड़क उठे।
2 of 5
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : twitter
रहाणे ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हम लगभग दो वर्षों के बाद घरेलू मैदान पर टेस्ट खेल रहे है। अगर आप पिछली घरेलू श्रृंखला के स्कोर को देखेंगे तो शायद वहां कुछ बड़ा स्कोर मिल जाए।'
3 of 5
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : twitter@ICC
उन्होंने कहा, 'यह किसी व्यक्तिगत प्रदर्शन की जगह टीम के प्रदर्शन के बारे में है और मेरा ध्यान इस पर रहता है कि मैं टीम के लिए योगदान कैसे कर सकूं। अगर आप पिछले 10-15 टेस्ट मैचों के आंकड़े देखेंगे तो शायद आपको कुछ रन दिख जाएं।' पिछले 15 टेस्ट में लगभग 1000 रन बनाने वाले रहाणे ने कहा, 'बाहरी दुनिया में क्या हो रहा है, इस पर मेरा ध्यान नहीं रहता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : social media
वहीं, जब उनसे पूछा गया कि पहले टेस्ट में खिलाड़ियों का बॉडी लैंग्वेज (भाव-भांगिमा) सकारात्मक नहीं लग रही थी क्या यह कप्तानी में बदलाव के कारण था। उन्होंने कहा, 'खेल में जब आपकी ऊर्जा थोड़ी कम हो जाए तो ऐसा होता है लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि यह कप्तानी में बदलाव के कारण हुआ है। मैंने पहले भी कहा है कि विराट हमारे कप्तान है और रहेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'अगर आप खोद कर कुछ मसाला निकालना चाह रहे है तो, दुर्भाग्य से आपको वह नहीं मिलेगा। बॉडी लैंग्वेज के नकारात्मक होने के कई कारण होते है पहले टेस्ट में शुरूआती दो दिनों के विकेट के कारण ऐसा हो सकता है। कई और कारण भी हो सकते है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।