फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asteroid News: सिर्फ कुछ दिनों में धरती पर मच सकती है तबाही! वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी

Wed, 07 Sep 2022 12:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Sep 2022 12:10 PM IST
विज्ञापन
Biggest Asteroid May Hit Earth On This Day Know Interesting Facts in Hindi
धरती के पास से गुजरेगा विशालकाय एस्टेरॉयड - फोटो : iStock

Asteroid News in Hindi: वैज्ञानिक काफी लंबे समय से एस्टेरॉयड को धरती के लिए खतरा बता रहे हैं। उनका कहना है कि अगर धरती और एस्टेरॉयड के बीच टक्कर होती है, तो बहुत बड़ी तबाही मच सकती है। बताया जाता है कि धरती से एक बार एस्टेरॉयड टकराया था जिसके बाद धरती से डायनासोर का खात्मा हो गया था। इसके बाद वैज्ञानिकों ने कई बार धरती से एस्टेरॉयड के टकराने की आशंका जताई, लेकिन यह भविष्यवाणी कभी सच साबित नहीं हुई है। अब फिर धरती और एस्टेरॉयड के बीच टक्कर होने का खतरा मंडरा रहा है। 



वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि धरती के पास से एक विशालकाय एस्टेरॉयड गुजरेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले हफ्ते यह एस्टेरॉयड धरती के नजदीक से गुजरेगा। यह कई सालों से एस्टेरॉयड धरती का चक्कर लगा रहा है। वैज्ञानिक के मुताबिक, महीने में एक बार धरती के पास से गुजरता है। आइए जानते हैं कि इस एस्टेरॉयड से धरती को कितना खतरा है? 

Biggest Asteroid May Hit Earth On This Day Know Interesting Facts in Hindi
धरती के पास से गुजरेगा विशालकाय एस्टेरॉयड - फोटो : iStock

वैज्ञानिकों ने बताया है कि यह एस्टेरॉयड इस बार पृथ्वी के बेहद नजदीक से गुजरेगा। यह एस्टेरॉयड का आकार बिग बेन टावर के बराबर है जो दुनिया का सबसे बड़ा टावर है। वैज्ञानिकों ने इस एस्टेरॉयड को 2008 RW नाम दिया है। अगर गुरुत्वाकर्षण की वजह से धरती के पास आया, तो तबाही मच सकती है।

Biggest Asteroid May Hit Earth On This Day Know Interesting Facts in Hindi
धरती के पास से गुजरेगा विशालकाय एस्टेरॉयड - फोटो : iStock
जानिए कब आएगा पास

वैज्ञानिकों का कहना है कि 2008 RW एस्टेरॉयड धरती के बेहद पास से जाने वाला है। उनका कहना है कि यह आने वाले 13 सितंबर को रात में 1 बजकर 50 मिनट पर धरती के पास 10 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से जाएगा। जब यह एस्टेरॉयड धरती के पास से जाएगा, तो इसकी पृथ्वी से दूरी 6.7 मिलियन किलोमीटर होगी। इतनी दूरी से धरती अपने गुरुत्वाकर्षण से किसी चीज को खींच सकती है। इसलिए अधिक संभावना है कि धरती इसको अपनी तरफ खींच सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Biggest Asteroid May Hit Earth On This Day Know Interesting Facts in Hindi
धरती के पास से गुजरेगा विशालकाय एस्टेरॉयड - फोटो : Pixabay
मच सकती है तबाही

वैज्ञानिकों को अभी यह नहीं पता है कि अगर एस्टेरॉयड और धरती की टक्कर होती है, तो यह किस जगह पर होगी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा इस पर लगातार करीब से नजर रखा हुआ है। इस एस्टेरॉयड की खोज वैज्ञानिकों ने साल 2008 में की थी। 
 
विज्ञापन
Biggest Asteroid May Hit Earth On This Day Know Interesting Facts in Hindi
धरती के पास से गुजरेगा विशालकाय एस्टेरॉयड - फोटो : Twitter @SPACEdotcom

बताया जा रहा है कि यह एस्टेरॉयड एक हजार 23 दिन में एक बार सूरज का चक्कर लगाता है। यह कई बार धरती के पास से गुजरा है, लेकिन इस बार इसकी धरती से दूरी बहुत कम है जिसके कारण टक्कर होने की संभावना ज्यादा बढ़ गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed