सब्सक्राइब करें

Ajab Gajab: चीनी कपल ने दिया रशियन जैसी दिखने वाली बच्ची को जन्म, डीएनए टेस्ट ने खोला हैरान करने वाला राज

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Wed, 06 May 2026 12:59 PM IST
सार

Ajab Gajab: आमतौर पर बच्चे की शक्ल-सूरत देखकर माता-पिता खुशी से भर जाते हैं, लेकिन इस कपल की खुशी के साथ एक बड़ा सवाल भी जुड़ गया। दरअसल इस चीनी कपल की बेटी के सुनहरे बाल और नीली आंखों के साथ जन्म लिया, जो उनके परिवार में किसी से मेल नहीं खाती थी। 

विज्ञापन
Chinese couple surprised to find their blonde blue-eyed daughter has Russian genes DNA test reveals
चीनी कपल ने दिया रशियन जैसी दिखने वाली बच्ची को जन्म - फोटो : instagram/dommystories

Ajab Gajab News: कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिख देती है, जो किसी फिल्मी ट्विस्ट से कम नहीं लगती। एक पल पहले जहां घर में खुशियों का माहौल होता है, वहीं अगले ही पल एक अनदेखा रहस्य सबको चौंका देता है। कुछ ऐसा ही हुआ चीन के एक परिवार के साथ, जब उनकी नवजात बेटी ने जन्म लेते ही सबको हैरान कर दिया।

आमतौर पर बच्चे की शक्ल-सूरत देखकर माता-पिता खुशी से भर जाते हैं, लेकिन इस कपल की खुशी के साथ एक बड़ा सवाल भी जुड़ गया। दरअसल इस चीनी कपल की बेटी के सुनहरे बाल और नीली आंखों के साथ जन्म लिया, जो उनके परिवार में किसी से मेल नहीं खाती थी। दोनों माता-पिता पूरी तरह चीनी थे, इसलिए यह दृश्य उनके लिए किसी पहेली से कम नहीं था।

यह अनोखा मामला जियांगसू प्रांत का है, जहां बच्ची के जन्म के बाद परिवार के बीच तरह-तरह के सवाल उठने लगे। बच्ची की गोरी त्वचा, घुंघराले सुनहरे बाल और नीली आंखें उसे किसी यूरोपीय मूल की तरह दिखा रही थीं। शक इतना बढ़ा कि परिवार को लगा कहीं अस्पताल में बच्ची की अदला-बदली तो नहीं हो गई। इस संदेह को दूर करने के लिए उन्होंने कई बार डीएनए टेस्ट करवाए, लेकिन हर बार एक ही सच सामने आया, बच्ची उन्हीं की जैविक संतान है।

Chinese couple surprised to find their blonde blue-eyed daughter has Russian genes DNA test reveals
चीनी कपल ने दिया रशियन जैसी दिखने वाली बच्ची को जन्म - फोटो : instagram/dommystories

क्या थी इसके पीछे की वजह?
अब सवाल था कि आखिर यह अलग दिखने वाली पहचान आई कहां से? जवाब ढूंढने के लिए पिता ने अपने परिवार के इतिहास को खंगालना शुरू किया। पुराने दस्तावेजों और बुजुर्गों से बातचीत के बाद जो सच सामने आया, उसने सब कुछ साफ कर दिया। दरअसल, उनके परदादा रूसी मूल के थे, जिन्होंने चीन में आकर बसने के बाद एक स्थानीय महिला से शादी की थी। समय के साथ यह विदेशी विरासत परिवार में कहीं छिप गई थी।
 
Trending Videos
Chinese couple surprised to find their blonde blue-eyed daughter has Russian genes DNA test reveals
चीनी कपल ने दिया रशियन जैसी दिखने वाली बच्ची को जन्म - फोटो : instagram/dommystories

यूरोपीय इतिहास
यही छिपी हुई पहचान अचानक अगली पीढ़ी में सामने आ गई। विज्ञान की भाषा में इसे ‘रिसेसिव जीन’ कहा जाता है, ऐसे जीन जो कई पीढ़ियों तक दबे रहते हैं और सही संयोजन मिलने पर अचानक प्रकट हो जाते हैं। यही वजह रही कि इस बच्ची में यूरोपीय लक्षण दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chinese couple surprised to find their blonde blue-eyed daughter has Russian genes DNA test reveals
चीनी कपल ने दिया रशियन जैसी दिखने वाली बच्ची को जन्म - फोटो : instagram/dommystories

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह घटना भले ही दुर्लभ हो, लेकिन असंभव बिल्कुल नहीं है। सुनहरे बाल और नीली आंखें जैसे गुण अक्सर छिपे रहते हैं, खासकर एशियाई परिवारों में। लेकिन यदि वंश में कहीं विदेशी जीन मौजूद हों, तो वे वर्षों बाद भी अपनी झलक दिखा सकते हैं।
 
View this post on Instagram

A post shared by Dommy (@dommystories)

विज्ञापन
Chinese couple surprised to find their blonde blue-eyed daughter has Russian genes DNA test reveals
चीनी कपल ने दिया रशियन जैसी दिखने वाली बच्ची को जन्म - फोटो : instagram/dommystories

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
समय के साथ बच्ची की खासियत और निखरती जा रही है, और अब परिवार इस अनोखी विरासत को गर्व के साथ अपना चुका है। सोशल मीडिया पर भी यह कहानी तेजी से फैल गई, जहां लोग इसे प्रकृति का चमत्कार और जेनेटिक्स का कमाल बता रहे हैं। कई लोगों ने अपनी पारिवारिक कहानियां साझा कीं, जिनमें दूर के पूर्वजों की झलक आज भी उनके रूप में दिखाई देती है।

Cheating: महिला समझकर पुरुष को करता रहा डेट, होटल में खुलासा हुआ तो पैरों तले खिसक गई जमीन
Yellow Penguin: दक्षिण जॉर्जिया द्वीप में पहली बार दिखा सुनहरा पेंगुइन, तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन
Bizarre: बाढ़ में लापता हुए शख्स का शव मिला मगरमच्छ के अंदर, मामला खुला तो पुलिस भी रह गई सन्न

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed