सब्सक्राइब करें

बोतल में कुछ ऐसी चीजें छुपाकर ले जा रहे थे ये दंपती, पुलिस भी रह गई हैरान

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 25 Aug 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
couple arrested in italy for sand theft in sardinia beach
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

चोरी किसी भी चीज की हो सकती और उसकी सजा भी कठोर हो सकती है। लेकिन इटली में जिस चीज की चोरी करने पर एक दंपती को गिरफ्तार किया गया है। उसके बारे में जानकर आप हैरान हो सकते हैं। यह खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल, इटली के सार्डिनिया में समुद्र तट से रेत चोरी के मामले में फ्रांस के दंपती को 6 साल जेल की सजा सुनाई गई है। बता दें कि दंपती यहां पर छुट्टी मनाने के लिए आए हुए थे। दंपती का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम था कि उन्होंने जो किया है वह अपराध की श्रेणी में आता है। 

Trending Videos
couple arrested in italy for sand theft in sardinia beach
दंपती के पास से बरामद की गई बोतलें - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इटली के आईलैंड पर सफेद रेत संरक्षित है। समुद्र तट से रेत ले जाने पर पर्यटकों को जेल जाने तथा जुर्माने की सजा भुगतनी पड़ती है। दंपती ने बताया कि उन्हें इस बात का तनिक भी एहसास नहीं हुआ कि वे जो कर रहे हैं वह अपराध है। उत्तर फ्रांस के शहर पोर्टो टोरेस में पुलिस ने नाव का इंतजार कर रहे दंपति के पास से जांच के दौरान रेत पाया। दंपती दक्षिण फ्रांस के टॉलोन के लिए नाव का इंतजार कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
couple arrested in italy for sand theft in sardinia beach
रेत और पत्थर से भरी हुई बोतलें। - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस ने बताया कि दंपती के पास से 14 बोतलें बरामद की गई हैं, जिसमें रेत भरी हुई थी। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद किए गए बोतलों में कुल 40 किलो रेत भरी हुई थी। दंपती को ससारी शहर की अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने सजा सुनाते हुए 3,330 डॉलर यानी कि 2 लाख 39 हजार 415 रुपये का जुर्माना लगाया। और एक साल से 6 साल के बीच जेल की सजा सुनाई है। 

couple arrested in italy for sand theft in sardinia beach
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस ने बताया कि दंपती का कहना है कि वे रेत हटाने के बारे में नियमों से अनजान थे। लेकिन समुद्र तटों पर पर्यटकों को सूचित करने के लिए कई भाषाओं में निर्देश दिए गए हैं। सार्डिनिया के बीच से सफेद रेत और पत्थरों की चोरी सामान्य बात हो गई है। इंटरनेट पर इसकी कालाबाजारी की जाती है। 

विज्ञापन
couple arrested in italy for sand theft in sardinia beach
प्रतीकात्मक चित्र
पुलिस ने बताया कि सार्डिनिया के लोग पत्थरों और रेत चोरी करने वाली पर्यटकों से बहुत नाराज हैं। इससे पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचाता है। रेत की चोरी करने वाले अधिकांश टूरिस्ट एयरपोर्ट पर स्कैनिंग मशीन में पकड़े जाते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed