फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dangerous Island: दुनिया के पांच सबसे खतरनाक आइलैंड, जहां जाने पर लौटने की कोई गारंटी नहीं

Fri, 11 Jul 2025 05:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 05:09 PM IST
सार

Dangerous Island: दुनिया में कई बेहद खूबसूरत आइलैंड (द्वीप) हैं। छुट्टियों में लोग प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने के लिए किसी न किसी द्वीप पर जाते हैं। खूबसूरत द्वीप लोगों के मन को मोह लेते हैं।

विज्ञापन
Dangerous Islands In The World Top 5 Most Dangerous Islands Know All Details in Hindi
दुनिया के पांच सबसे खतरनाक आइलैंड - फोटो : Adobe Stock

Dangerous Island: दुनिया में कई बेहद खूबसूरत आइलैंड (द्वीप) हैं। छुट्टियों में लोग प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने के लिए किसी न किसी द्वीप पर जाते हैं। खूबसूरत द्वीप लोगों के मन को मोह लेते हैं। लेकिन आज हम आपको अपनी खबर में कुछ खतरनाक द्वीपों के बारे में बताएंगे। यह द्वीप बेहद ही खूबसूरत हैं, लेकिन बहुत खतरनाक हैं। 



राम्री द्वीप

म्यांमार के राम्री द्वीप का मगरमच्छों का आइलैंड भी कहा जाता है। यहां खारे पानी की कई झीलें हैं, जिनमें खतरनाक मगरमच्छ भरे पड़े हैं। इस आइलैंड का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है, क्योंकि इस द्वीप पर रहने वाले खतरनाक मगरमच्छों ने सबसे ज्यादा लोगों को नुकसान पहुंचाया है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1000 के करीब जापानी सैनिक इस द्वीप से होकर गुजर रहे थे, लेकिन यहां के खतरनाक मगरमच्छों ने उनपर हमला कर दिया और उन्हें जिंदा ही चबा गए। सिर्फ 20 सैनिक ही बचकर जिंदा वापस जा पाए थे, बाकी के 980 सैनिकों को मगरमच्छों ने अपना निवाला बना लिया था। हालांकि, कुछ वैज्ञानिक और इतिहासकार इस घटना को सच नहीं मानते हैं।
 

Dangerous Islands In The World Top 5 Most Dangerous Islands Know All Details in Hindi
दुनिया के पांच सबसे खतरनाक आइलैंड - फोटो : Adobe Stock

सबा आइलैंड

 सबा आइलैंड नीदरलैंड में स्थित है। सिर्फ 13 वर्ग किलोमीटर में फैला यह द्वीप बहुत ही सुंदर है, लेकिन उतना ही खतरनाक भी है। यहां दुनिया में सबसे ज्यादा समुद्री तूफान आता है। इस तूफान की वजह से आइलैंड के आसपास कई जहाज टूट कर डूब गए हैं। फिलहाल इस आइलैंड पर 2000 के करीब लोग रहते हैं। 

 

Dangerous Islands In The World Top 5 Most Dangerous Islands Know All Details in Hindi
दुनिया के पांच सबसे खतरनाक आइलैंड - फोटो : Adobe Stock

आईसोल ला गैओला द्वीप

इटली के आईसोल ला गैओला द्वीप को शापित माना जाता है। नेपल्स की खाड़ी में स्थित इस छोटे से द्वीप की कहानी बेहद ही डरावनी है। कहा जाता है कि इसे खरीदने वाले की या तो मौत हो जाती है या फिर उनके और उनके परिवार के साथ कोई न कोई अनहोनी हो जाती है। इस द्वीप को खरीदने वाले कई मालिकों की यहां मौत हो चुकी है। अब यह द्वीप सरकार के अधीन है और कई वर्षों से वीरान पड़ा है। हालांकि, यहां लोग घूमने के लिए आते हैं, लेकिन वो भी रात होने से पहले ही यहां से निकल जाते हैं। 

Viral News: पहले लड़की पर उड़ाया नोट फिर करने लगा गाली गलौज, बहनोई की इस हरकत पर दुल्हन ने शादी से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Dangerous Islands In The World Top 5 Most Dangerous Islands Know All Details in Hindi
दुनिया के पांच सबसे खतरनाक आइलैंड - फोटो : Adobe Stock

लुजोन द्वीप

फिलीपींस के लुजोन द्वीप को 'वॉल्कैनो आइलैंड' भी कहा जाता है। यहां 'ताल वॉल्कैनो' नाम का एक खतरनाक और सक्रिय ज्वालामुखी है। इसके क्रेटर में एक ज्वालामुखीय झील है जो ताल झील कहलाती है। इसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। हालांकि, यहां जाना खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि कब ज्वालामुखी विस्फोट हो जाए, किसी को नहीं पता। हाल ही में ऐसा हुआ भी था, जिसके बाद आसपास के इलाकों को आनन-फानन में खाली करा लिया गया था। 

Viral Video: इंसान को जिंदा निगल गया अजगर, पेट चीरकर निकाली गई लाश, पिता की चीखें सुनकर रो देंगे आप

विज्ञापन
Dangerous Islands In The World Top 5 Most Dangerous Islands Know All Details in Hindi
दुनिया के पांच सबसे खतरनाक आइलैंड - फोटो : Adobe Stock

सेबल आइलैंड

अटलांटिक महासागर में स्थित सेबल आइलैंड 42 किलोमीटर लंबा और 1.5 किलोमीटर चौड़ा है। इस आइलैंड को 'रेत का आइलैंड' और 'दरिया का कब्रिस्तान' भी कहा जाता है। यहां 300 से भी अधिक जहाज दुर्घटनाग्रस्त होकर डूब चुके हैं। इसके पीछे वजह ये है कि दूर से यह आइलैंड समुद्र के पानी की तरह ही दिखता है। इससे अधिकतर जहाज धोखा खा जाते हैं और रफ्तार अधिक होने के कारण यहां आकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed