फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायनासोर को भी होती थी कैंसर जैसी बीमारी, करोड़ों साल पुराने केस से हुई इस बात की पुष्टि

Wed, 05 Aug 2020 01:34 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 05 Aug 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
Dinosaurs also have disease like cancer confirmed by the case of millions of years old
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पहली बार रिसर्च में यह बात साबित हुई है कि डायनासोर को भी कैंसर जैसी घातक बीमारी होती थी। साल 1989 में कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में डायनासोर के जीवाश्म के तौर पर पैर की एक हड्डी मिली थी। 7.6 करोड़ साल पुराने डायनासोर के इस हड्डी में फ्रैक्चर समझा जा रहा था। लेकिन शोधकर्ताओं के मुताबिक, उसमें मेलिगनेंट कैंसर की पुष्टि हुई है। लेंसेट ऑन्कोलॉजी जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाकाहारी डायनासोर की हड्डी में जो विकृति नजर आ रही थी वो ओस्टियोसारकोमा के कारण हुई थी। ओस्टियोसारकोमा हड्डी का एडवांस कैंसर होता है।

Dinosaurs also have disease like cancer confirmed by the case of millions of years old
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

टोरंटो स्थित रॉयल ओंटेरियो म्यूजियम के जीवाश्म विज्ञानी डेविड इवांस के मुताबिक, डायनासोर की यह हड्डी 6 मीटर लंबी है जो क्रेटेशियस काल की है। उस समय चार पैर वाले शाकाहारी डायनासोर हुआ करते थे। डायनासोर की यह जो हड्डी मिली है, वो उसके पीछले टांग की है। इस हड्डी में सेब के आकार से भी बड़ा कैंसर का ट्यूमर मिला है, जो एडवांस स्टेज का है।

Dinosaurs also have disease like cancer confirmed by the case of millions of years old
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लेंसेट ऑन्कोलॉजी जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, 7.6 करोड़ साल पुराना यह डायनासोर मौत से पहले कैंसर की वजह से काफी कमजोर भी हो गया होगा। रिसर्च में यह भी बात सामने आई कि डायनासोर को भी ऐसी कई बीमारियां हुई होंगी, जो आमतौर पर इंसानों और दूसरे जानवरों को होती हैं। शोधकर्ताओं ने कहा है कि डायनासोर भी धरती पर अन्य जानवरों की तरह रहते थे और इन्होंने भी हादसों और बीमारियों को झेला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dinosaurs also have disease like cancer confirmed by the case of millions of years old
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जानवरों को कैंसर होना नई बीमारी नहीं
ऑन्टेरिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता डॉ. मार्क क्राउथर के मुताबिक, ऐसे कई ट्यूमर सॉफ्ट टिश्यू में होते हैं जो आसानी से जीवाश्म में तब्दील नहीं होते हैं। इसलिए जीवाश्म से हमें कैंसर के प्रमाण मिले हैं। रिसर्च में आए नतीजों में इस बात की भी पुष्टि की गई है कि कैंसर कोई नई बीमारी नहीं है, इससे जुड़े कॉम्पलिकेशन जानवरों में भी पाए जाते रहे हैं।

विज्ञापन
Dinosaurs also have disease like cancer confirmed by the case of millions of years old
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

क्या होता है ऑस्टेरियोसार्कोमा?
ऑस्टेरियोसार्कोमा हड्डियों में होने वाला एक तरह का कैंसर है, जो आमतौर पर बच्चों और युवाओं में होता है। लेकिन हाल ही में हुए इस शोध से ऐसा लगता है कि डायनासोर में भी इसका खतरा ज्यादा था। इस कैंसर का ट्यूमर हड्डी को तेजी से नुकसान पहुंचाता है और दूसरे टिश्यू तक पहुंच जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed