फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Earendel: वैज्ञानिकों ने खोजा सबसे पुराना तारा, सूर्य से है 50 गुना बड़ा, जानिए इसके बारे में सबकुछ

Fri, 01 Apr 2022 12:02 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 01 Apr 2022 12:02 PM IST
विज्ञापन
Earendel Hubble telescope Discovered the Distant star in our universe till date
वैज्ञानिकों ने खोजा सबसे पुराना तारा, सूर्य से है 50 गुना बड़ा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

ब्रह्मांड के रहस्यों के बारे में जानने की कोशिश कर रहे वैज्ञानिकों ने 12.9 अरब साल पुराने तारे की खोज की है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह अब तक का सबसे पुराना तारा है। इस तारे की खोज अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप की मदद से की गई है। वैज्ञानिकों ने इस तारे का नाम एरेन्डेल रखा है जिसका मतलब होता है सुबह का तारा या बढ़ती रोशनी। 

सबसे खास बात यह है कि यह पुराना तारा होने के साथ ही सबसे दूर भी है। खगोलविदों ने अंतरिक्ष में 28 बिलियन प्रकाशवर्ष दूर जिस तारे की खोज की है उसकी रोशनी को धरती तक पहुंचने में 12.9 बिलियन साल लगे हैं। हबल अंतरिक्ष वेधशाला ने एरेन्डेल तारे को जूम लेंस की मदद से खोजा है जिसे गुरुत्वाकर्षण लैंसिग कहते हैं। 

इस प्रक्रिया के तहत आकाशगंगाओं के समूह को एक सीधी लाइन में देखते हैं तो गुरुत्वाकर्षण की वजह से दूरी की वस्तु का प्रकाश बढता है जिससे सबसे दूर के तारे अनुमान लगता है। इससे पहले भी हबल ने ही सबसे दूर के तारे की खोज की थी जिसका नाम इकारस है। तो आइए जानते हैं खोजे गए अब तक के सबसे पुराने तारे के बारे में...

Earendel Hubble telescope Discovered the Distant star in our universe till date
वैज्ञानिकों ने खोजा सबसे पुराना तारा, सूर्य से है 50 गुना बड़ा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

एरेन्डेल तारे की खोज करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि यह अब तक सबसे बड़ा तारा हो सकता है। इसलिए इसके बारे में अभी बहुत कुछ जानना बाकी है। इस तारे का आकार क्या है अभी तक यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि एरेन्डेल सूर्य से करीब 50 गुना बड़ा हो सकता है। तारे की खोज करने वाली नेचर जर्नल में 30 मार्च को प्रकाशित हुई है। 

Earendel Hubble telescope Discovered the Distant star in our universe till date
वैज्ञानिकों ने खोजा सबसे पुराना तारा, सूर्य से है 50 गुना बड़ा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

वैज्ञानिकों का कहना है कि एरेन्डेल ने हमारे ब्रह्मांड के पहले अरब सालों में जगमगाना शुरू किया। अनुमान लगाया गया है कि इसका द्रव्यमान हमारे सूर्य के द्रव्यमान का 50 गुना है। इसकी चमक भी सूर्य से लाखों गुना तेज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Earendel Hubble telescope Discovered the Distant star in our universe till date
वैज्ञानिकों ने खोजा सबसे पुराना तारा, सूर्य से है 50 गुना बड़ा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

जर्नल नेचर में प्रकाशित स्टडी लेखक ब्रायन वेल्च का कहना है कि पहले उन्हें इस तारे की खोज पर यकीन नहीं हुआ है, क्योंकि यह तारा रेडशिफ्ट स्टार से ज्यादा दूरी पर था। रेडशिफ्ट और ब्लूशिफ्ट से हमें यह पता चलता है कि किस प्रकार कम प्रकाश या वेवलैंथ की तरफ शिफ्ट होता है, अंतरिक्ष में जब कोई वस्तु हमारे करीब आ रही है या दूर जा रही है। जब कोई वस्तु हमारी तरफ आती है, तो उससे निकलने वाली रोशनी ब्लूशिफ्ट कहा जाता है जबकि हमसे दूर हो रही वस्तु से निकलने वाली रोशनी रेडशिफ्ट कहते हैं। 

विज्ञापन
Earendel Hubble telescope Discovered the Distant star in our universe till date
वैज्ञानिकों ने खोजा सबसे पुराना तारा, सूर्य से है 50 गुना बड़ा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

वैज्ञानिकों का यह भी अनुमान है कि हबल ने जिन तारों की खोज की है, वो दो तारे हों और एक दूसरे की परिक्रमा कर रहे हों। यह एक आम बात है। शोध करने वाले वैज्ञानिकों का मानना है कि वह कई तारों का समूह भी हो सकता है, लेकिन उनको विश्वास है कि एरेंन्डल एक या दो तारे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed