सब्सक्राइब करें

यूरोप का एक ऐसा देश, जहां इंटरनेट मुफ्त होने के बाद भी नहीं है साइबर क्राइम

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 16 Sep 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
Estonia country in Europe cybercrime is not there even after free internet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में इंटरनेट भले ही सस्ती दरों पर उपलब्ध है, लेकिन स्पीड के मामले में यह बहुत पीछे है। मोबाइल एनालिटिक्स कंपनी ओपनसिग्नल ने दुनियाभर के देशों में इंटरनेट स्पीड की तुलना की, जिसमें भारत को टॉप 10 की लिस्ट में कहीं भी जगह नहीं मिली। इसके साथ ही सस्ते दर पर इंटरनेट मुहैया कराने में भी भारत बहुत पीछे है। बता दें कि यूरोप में एक ऐसा देश है, जहां पूरे देश को तेज इंटरनेट मिलता है।

Trending Videos
Estonia country in Europe cybercrime is not there even after free internet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, यूरोप के एस्टोनिया में इंटरनेट मुफ्त में मिलता है और यहां हर सुविधा ऑनलाइन है। टैक्स रिटर्न भरने से लेकर कार पार्किंग की पेमेंट और डॉग बोर्डिंग का शुल्क यहां के नागरिक ऑनलाइन भुगतान करते हैं। मुफ्त इंटरनेट के लिए यह देश दुनियाभर में मशहूर है। हालांकि, इंटरनेट के अलावा भी और कई बाते हैं, जो इस देश को खास बनाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Estonia country in Europe cybercrime is not there even after free internet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

एस्टोनिया एक छोटा देश है और यहां की मुद्रा यूरो है। रूस से अलग होने के बाद इस देश में काफी तेजी से आर्थिक सुधार हुए। आज इस देश को यूरोपियन यूनियन के उन देशों में गिना जाता है, जहां आर्थिक विकास की दर सबसे ज्यादा है। साल 2000 में ही यहां सभी स्कूल-कॉलेजों में इंटरनेट फ्री हो चुका था। इस देश के सरकार का लक्ष्य है कि साल के अंत तक हर नागरिक फ्री नेट का इस्तेमाल सीख सके।

Estonia country in Europe cybercrime is not there even after free internet
एस्टोनिया - फोटो : Pixabay

एस्टोनिया में इंटरनेट के साथ-साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी मुफ्त है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मुफ्त करने के लिए पहले यहां जनमत संग्रह हुआ और भारी संख्या में समर्थन मिलने पर बस और ट्राम फ्री हो गए।

विज्ञापन
Estonia country in Europe cybercrime is not there even after free internet
एस्टोनिया - फोटो : Pixabay

एस्टोनिया में इंटरनेट भले ही मुफ्त हो, लेकिन साइबर क्राइम बिल्कुल ना के बराबर है। एस्टोनियन सरकार समय-समय पर इंटरनेट के सही इस्तेमाल के लिए कैंपेन चलाती रहती है। यहां घरेलू और फॉरेन गैंबलिंग साइट को स्पेशल लाइसेंस की जरूरत होती है। बिना लाइसेंस वाले वेबसाइट बैन कर दिए जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed