{"_id":"5da860ff8ebc3e93a3344633","slug":"family-spent-9-years-in-a-underground-place-waiting-for-the-end-of-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया खत्म होने के इंतजार में नौ साल से तहखाने में छुपा हुआ था ये परिवार, ऐसे पता चली सच्चाई","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया खत्म होने के इंतजार में नौ साल से तहखाने में छुपा हुआ था ये परिवार, ऐसे पता चली सच्चाई
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 17 Oct 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
2012 में दुनिया के खात्मे की भविष्यवाणी बहुत प्रचलित हुई थी। कई लोगों ने दुनिया के अंत की बात को सच भी मान लिया था और इससे निपटने और जिंदा रहने के तरीकों के बारे में भी सोचने लगे थे। लेकिन अंत में दुनिया का खात्मा नहीं हुआ और लोगों को इस बात का आभास हुआ कि भविष्यवाणी गलत थी। इसके बावजूद कुछ लोग ऐसे भी थे जिनके अनुसार कयामत का दिन कभी भी आ सकता है और उन्हें इसके लिए तैयार रहना है। इसी सोच के साथ जहां कुछ लोगों ने एहतियातन कुछ छोटी-मोटी तैयारियां कीं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने सारी हदें पार कर दीं। ऐसे ही एक परिवार ने कयामत का इंतजार करते-करते नौ साल तहखाने में बिता दिए।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
घटना नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम से 140 किलोमीटर उत्तर-पूर्व की ओर ड्रेन्थ प्रांत के रुइनरवर्ल्ड गांव स्थित फार्महाउस की है। इस फार्महाउस के तहखाने में एक डच परिवार नौ साल से कयामत का इंतजार कर रहा था। इस परिवार में 58 साल के एक बुजुर्ग के साथ 16 से 25 साल के बीच की आयु के छह बच्चे शामिल थे। इन्हीं में से 25 वर्षीय युवा फार्महाउस से भागने में कामयाब रहा और पास ही स्थित एक बियर बार पहुंच गया, जहां उसने बियर बार के मालिक क्रिस वेस्टबीक से मदद मांगी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बियर बार के मालिक क्रिस ने बताया कि 25 साल का वह युवा उनके बार आया और पांच बियर पी गया। इसके बाद वह उनसे बोला कि वह घर से भाग कर आया है और उसे मदद चाहिए। इसके बाद क्रिस ने पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस फार्महाउस पहुंची तो तहखाने में उन्हें 58 वर्षीय जेन जॉन वेन डोर्सटन नाम का बुजुर्ग पलंग पर लेटा हुआ मिला। साथ ही वहां 16 से 25 साल के बीच की उम्र के बच्चे भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पुलिस ने डोर्सटन को जांच में सहयोग न करने के लिए गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि परिवार फार्महाउस में सब्जियां उगाकर व पशुओं को पालकर अपना गुजारा करता था। बच्चों और बुजुर्ग के बीच क्या संबंध है, इस बात का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने डोर्सटन को बच्चों का पिता नहीं माना है।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पुलिस का कहना कि जांच अभी चल रही है और इससे आगे की जानकारी नहीं दी जा सकती। बच्चों की मां के बारे में भी किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है। एक स्थानीय ने बताया कि बच्चों की मां के बारे में कोई नहीं जानता। उसका अनुमान था कि शायद बच्चों की मां को फार्महाउस में ही दफन कर दिया गया है। क्षेत्र के मेयर रोजर डि ग्रूट ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में पहले ऐसा कभी कुछ नहीं देखा। यह अपने तरह की पहली घटना है। लोगों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद से ही पुलिस जांच में जुटी हुई है और जल्द ही सारे राज सामने आ जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।