{"_id":"5c35e711bdec2257043b8c3d","slug":"father-became-the-partner-of-18-years-old-girlfriend-after-his-sons-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे की मौत के बाद उसकी 18 साल की गर्लफ्रेंड का पार्टनर बना पिता, पूरी की लड़की की इच्छा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
बेटे की मौत के बाद उसकी 18 साल की गर्लफ्रेंड का पार्टनर बना पिता, पूरी की लड़की की इच्छा
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Wed, 09 Jan 2019 06:33 PM IST
अमेरिका के रहने वाले कार्टर ब्राउन और काइली सूडर्स एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। लेकिन एक दिन अचानक एक कार हादसे में काइली के ब्वॉयफ्रेंड कार्टर की मौत हो गई। इस हादसे के बाद 18 वर्षीय काइली सदमे में चली गई थी। उसे कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा था। ऐसे में उसके ब्वॉयफ्रेंड कार्टर के पिता ने उसका बहुत साथ दिया और पार्टनर बनकर उसकी इच्छा पूरी की।
Trending Videos
2 of 5
Kaylee suders
- फोटो : Social media
यह घटना पिछले साल मई महीने की है। दरअसल, काइली काफी समय से स्कूल की ओर से आयोजित प्रॉम पार्टी में जाने की तैयारी कर रही थी। लेकिन अपने ब्वॉयफ्रेंड कार्टर की मौत के बाद वो टूट सी गई थी। उसने तय कर लिया था कि वो अब वो इस पार्टी में नहीं जाएंगी। लेकिन इस बात का पता जब कार्टर के पिता को चला तो वो भावुक हो गए। उन्होंने तय किया कि वो अपने बेटे की गर्लफ्रेंड की इच्छा जरूर पूरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Kaylee suders
- फोटो : Social media
काइली के ब्वॉयफ्रेंड कार्टर के पिता रॉबर्ट ब्राउन अपने बेटे की गर्लफ्रेंड के पार्टनर बनकर स्कूल पहुंचे, जिससे लड़की की इच्छा पूरी हो जाए। 50 वर्षीय रॉबर्ट ब्राउन ने अपने बेटे की गर्लफ्रेंड का पार्टनर बनने के लिए बाकायदा स्कूल के प्रिंसिपल से इजाजत भी मांगी थी।
4 of 5
Kaylee suders
- फोटो : Social media
रॉबर्ट ब्राउन ने अपने बेटे की गर्लफ्रेंड का पार्टनर बनकर उसकी इच्छा तो पूरी की ही, साथ ही उन्होंने उसके साथ डांस भी किया। इसके अलावा उन्होंने काइली के साथ कई तस्वीरें भी खिंचाई, ताकि वो यादगार के तौर पर उनके और काइली के पास रहे।
विज्ञापन
5 of 5
Kaylee suders
- फोटो : Social media
सोशल मीडिया पर कार्टर और काइली की ये प्रेम कहानी खूब वायरल हुई थी। आपको बता दें कि अमेरिका में प्रॉम पार्टियां खूब होती हैं, जिसमें हाई स्कूल के बच्चे एक जगह जमा होते हैं और अपने पार्टनर के साथ डांस और मस्ती करते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X