{"_id":"6260ea77c9aa44494176a0d8","slug":"fish-know-basic-math-can-do-arithmetic-know-how-they-listed-in-organisms-that-understand-math","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: मछलियों को भी आती है बेसिक मैथ्स, गणित समझने वाले जीवों की सूची में हुईं शामिल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: मछलियों को भी आती है बेसिक मैथ्स, गणित समझने वाले जीवों की सूची में हुईं शामिल
Fish Know Basic Math: दुनिया में कई प्रकार की मछलियां पाई जाती हैं। अब मछलियों पर किए गए एक शोध में हैरान करने वाली जानकारी सामने आई हैं। इस शोध के मुताबिक, कई जीवों की तरह मछलियां भी बेसिक मैथ्स समझती हैं। मैथ्स समझने वाले जीवों की एक लिस्ट जारी की गई है जिसमें स्टिंग रे और सिक्लिड मछलियों का नाम जुड़ गया है।
हाल ही में एक स्टडी से जानकारी सामने आई है कि कई जानवर जोड़-घटाना जानते हैं। सैलामैंडर, मधुमक्खियां और पक्षियों के मस्तिष्क में इतनी क्षमता होती है कि वह सरल अंकगणित को समझ सकें। साफ पानी में पाई जाने स्टिंग रे मछली और जीब्रा मबूना सिक्लिड में गणित समझने की क्षमता पाई गई है। इन दोनों ही मछलियों में सिंबल की पहचान करने की क्षमता पाई गई है। यह आपको सुनकर कुछ अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। आइए जानते हैं इस स्टडी और मछलियों की गणित समझने की क्षमता के बारे में...
2 of 7
मछलियों को भी आती है बेसिक मैथ्स
- फोटो : Pixabay
बॉन यूनिवर्सिटी के जूलॉजिस्ट वेरा श्लूसेल और उनकी टीम के साथियों ने अपने पेपर में हैरान करने वाली बाते लिखीं है। उन्होंने लिखा है कि इन मछलियों ने संबंधित रंग के आधार पर सबसे बड़ी या सबसे छोटी संख्या को चुनना सीखा। इसके अलावा मछलियों ने 'एक' को जोड़ना या घटाना भी जानती हैं।
3 of 7
मछलियों को भी आती है बेसिक मैथ्स
- फोटो : Pixabay
शोधकर्ताओं द्वारा मछलियों को दो गेट के साथ-साथ अलग-अलग कार्ड दिखाए गए। मछलियों को ऐसी ट्रेनिंग दी गई कि अगर उनको तीन नीले स्वायर वाला कार्ड दिखाया जाता है, तो उसका मतलब होगा होगा सही दरवाजा। इसमें चार नीले स्क्वायर रहेंगे जिनमें से उन्हें एक जोड़ना होगा। अगर पीले रंग का कार्ड होता है, तो उन्हें सही गेट की पहचान के लिए आकृतियों की संख्या में एक घटाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मछलियों को भी आती है बेसिक मैथ्स
- फोटो : Pixabay
लेकिन सभी मछलियों को मैथ्स समझ में नहीं आई। 8 में से 6 सिक्लिड और 8 में से 3 स्टिंग रे मछलियां ही गणित सीख पाईं। स्टिंग रे मछलियों का 94 फीसदी जोड़ सटीक था जबकि 89 फीसदी घटाना सटीक था।
विज्ञापन
5 of 7
मछलियों को भी आती है बेसिक मैथ्स
- फोटो : Pixabay
दोनों मछलियों ने आसानी से जोड़ना सीखा जबकि घटाना उनको थोड़ा मुश्किल लगा। सिक्लिड मछलियों ने मैथ्स जल्दी समझ लिया। इन मछलियों में से अधिकतर अपने टास्क में सफलता हासिल की हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।