{"_id":"61fa7ab904dead72250f238e","slug":"fishes-are-suffocating-due-to-climate-change-because-oceans-will-be-severely-depleted-of-oxygen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Climate Change: साल 2080 तक समुद्रों में बचेगी सिर्फ 30 फीसदी ऑक्सीजन, मछलियों पर पड़ेगा विनाशकारी असर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Climate Change: साल 2080 तक समुद्रों में बचेगी सिर्फ 30 फीसदी ऑक्सीजन, मछलियों पर पड़ेगा विनाशकारी असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पर्यावरण के बारे में रिसर्च करने वाले शोधर्कताओं ने एक डरावनी चेतावनी दी है। एक नए रिसर्च के मुताबिक, समुद्रों से ऑक्सीजन (Oxygen ) कम होती जा रही है। इस नए रिसर्च के मुताबिक, दुनिया के सभी समुद्रों में 70 प्रतिशत तक ऑक्सीजन कम हो जाएगी। इसका मतलब है कि समुद्रों में सिर्फ 30 फीसदी ही ऑक्सीजन बचेगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा साल 2080 तक होगा। इसकी सबसे बड़ी वजह जलवायु परिवर्तन (Climate Change) है। इंसानों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण की वजह से जलवायु परिवर्तन हो रहा है।
नई स्टडी के मुताबिक, समुद्रों के बीच वाले इलाके में लगातार ऑक्सीजन की कमी होती जा रही है। समुद्र के इस हिस्से में सबसे ज्यादा मछलियां पाई जाती हैं और यहीं से पूरी दुनिया में मछली का व्यापार हो रहा है। सबसे डराने वाली बात यह है कि ऑक्सीजन ज्यादा अप्राकृतिक दर से कम हो रहा है। साल 2021 में पूरी दुनिया के समुद्रों में ऑक्सीजन गंभीर स्तर पर चला गया था।
समुद्रों में गैस के रूप में ऑक्सीजन घुली रहती है। जिस प्रकार से जमीन पर जानवरों को सांस लेने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ती है, उसी तरह समुद्री जीवों के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। हालांकि जलवायु परिवर्तन की वजह से समुद्र गर्म होता जा रहा है जिससे पानी में घुली हुई ऑक्सीजन लगातार कम हो रही है। कई सालों से वैज्ञानिक समुद्र में कम होते जा रहे ऑक्सीजन को ट्रैक कर रहे हैं।
नई स्टडी में क्लाइमेट मॉडल्स के माध्यम से बताया है कि समुद्रों में ऑक्सीजन धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी। इस प्रक्रिया को डीऑक्सीजेनेशन (Deoxygenation) कहा जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे पूरी दुनिया के समुद्र प्रभावित होंगे। सिर्फ ये हो सकता है कि कहीं ज्यादा हो, कहीं कम हो।
नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि समुद्रों में घुली ऑक्सीजन खत्म हो जाती है या कम हो जाती है, तो बेहद मुश्किल होगा उसे दोबारा बना पाना। समुद्र के बीच के लेवल को डीऑक्सीजेनेशन अधिक प्रभावित कर रहा है। अब यह इलाका मछलियों के लिए सुरक्षित नहीं है। साल 2021 में बेहद डरावना डेटा मिला है।
इस स्टडी में कहा गया है कि दुनिया के समुद्रों में साल 2080 तक डीऑक्सीजेनेशन की प्रकिया बहुत तेज दर से हो जाएगी। समुद्र के बीच के लेवल से 70 प्रतिशत घुली ऑक्सीजन कम हो सकती है। AGU जर्नल जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स में यह रिसर्च प्रकाशित की गई है। इसमें साफ-साफ कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से ऑक्सीजन का स्तर जमीन, पानी और वायुमंडल पर असर डाल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।