{"_id":"6208c54f5cb2e9016253556e","slug":"girl-proposed-to-boyfriend-for-marriage-by-gifting-shoes-ajab-gajab-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब गजब: लड़की ने अनोखी चीज देकर लड़के को किया प्रपोज, गिफ्ट का नाम जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब गजब: लड़की ने अनोखी चीज देकर लड़के को किया प्रपोज, गिफ्ट का नाम जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Sun, 13 Feb 2022 03:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लड़की ने अनोखी चीज देकर लड़के को किया प्रोपोज- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रेम हर इंसान की जरूरत होती है। दुनिया में हर व्यक्ति चाहे वो पुरुष हो या महिला यही चाहता है कि उसे एक ऐसा साथी मिले जो उसे बहुत प्यार करे। जिससे वो अपने दिल की बात कह सके। इसीलिए हर साल प्यार को जताने के लिए फरवरी महीने की 14 तारीख को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। हालांकि, प्रेम के इजहार के लिए किसी खास दिन या समय की जरूरत नहीं होती है। अगर आपको किसी से प्यार है तो दिल की बात कभी भी कह सकते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों एक ऐसी कहानी वायरल हो रही है जिसे जानकर आपको भी काफी हैरानी होगी। आम तौर पर कहा जाता है कि सिर्फ लड़के ही लड़कियों को प्रपोज करते हैं, लेकिन इस कहानी में थोड़ा बदलाव है। 'Humans Of Bombay फेसबुक पेज पर एक स्टोरी जारी हुई है जिसमें 11 साल तक पहले दोस्ती चली। फिर अनोखा प्रपोजल हुआ। आइए जानते हैं इस अनोखी प्रेम कहानी के बारे में...
2 of 5
लड़की ने अनोखी चीज देकर लड़के को किया प्रोपोज- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इतने सालों के बाद दोनों को लगा कि अब इस दोस्ती को हमें एक स्टेप आगे ले जाना चाहिए तो सामने से खुद लड़की ने लड़के से बॉयफ्रेंड बनने का प्रस्ताव रखा। इस अनोखी प्रेम कहानी को खुद इस लड़की ने इस फेसबुक पेज पर बताया है। लड़की के अनुसार, जब उसकी उम्र 12 साल की थी, तब उसकी लड़के से एक आइसक्रीम पार्लर पर मुलाकात हुई। तभी दुकान पर एक आंटी आती है और उन्हें लगता है कि हम दोनों साथ हैं। तभी आंटी ने अचानक से पास आकर कहा कि दोनों की जोड़ी सलामत रहे। उनकी ये बात सुनकर मैं हैरान रह गई।
3 of 5
लड़की ने अनोखी चीज देकर लड़के को किया प्रोपोज- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इसके बाद ये दोनों एक दूसरे के टच में आ गए। लड़की के अनुसार, जब फेसबुक का बहुत कम चलन था तब हम बात करने के लिए ऑरकुट का इस्तेमाल करते थे। इसके बाद फेसबुक आया तो हम फेसबुक पर शिफ्ट हो गए। इसी के साथ समय बीतने के बाद हम एक-दूसरे से फोन पर भी बात-चीत करने लगे। एक दिन उसने मुझे "आई लाइक यू" कहा। हालांकि, मैं उसपर गुस्सा हुई और फिर हमारी बात-चीत बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लड़की ने अनोखी चीज देकर लड़के को किया प्रोपोज- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
लड़की आगे बताती है कि जब हमारी आपस में बात बंद हुई तो मुझे खालीपन का एहसास हुआ। मुझे ऐसा लगने लगा कि कुछ छूट रहा है। ऐसे में मुझे भी लगने लगा कि मैं भी उसको प्यार करने लगी हूं। अब मेरा उसके बिना मन लगता था, ऐसे में मैंने उसे 3 महीने बाद खुद फोन किया और बॉयफ्रेंड बनने को कहा। मेरी ये बात सुनकर उसकी खुशी का ठिकाना न रहा। इसके बाद हम मिले और एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : Pixabay
अब कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद लड़की ने लड़के को शादी का भी प्रस्ताव दिया है। इसके लिए लड़की ने रेस्टोरेंट में जगह बुक की और पार्टी का आयोजन किया। इसके बाद मौका देखकर लड़की ने अपने घुटनों के बल बैठ और हाथ में नए जूते लड़के को गिफ्ट करते हुए कहा कि जिंदगी की इस यात्रा में क्या वो उसका जीवनसाथी बनेगा। इसके बाद लड़के ने लड़की के इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और शादी के लिए राजी हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।