Grahan 2026 List: नए साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। 2026 दुनियाभर के खगोलविदों और खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए बेहद खास है। नए साल में कई दुर्लभ खगोलीय घटनाओं का नजारा देखने को मिलेगा। तीन जनवरी को सबसे पहले आसमान में सुपरमून दिखेगा। इसके बाद फरवरी महीने में सूर्य ग्रहण के दौरान रिंग ऑफ फायर का दुर्लभ नजारा दिखेगा। आइए आपको पूरे साल की खगोलीय घटनाओं के बारे में बताते हैं।
Grahan 2026 List: रिंग ऑफ फायर से लेकर सुपरमून तक, साल 2026 में होंगी अद्भुत खगोलीय घटनाएं
Grahan 2026 List: साल 2026 में कई अद्भुत खगोलीय घटनाएं देखने को मिलेंगी। इनमें सुपरमून से लेकर रिंग ऑफ फायर तक शामिल हैं। आइए जानते हैं कि साल 2026 में कौन-कौन सी खगोलीय घटनाएं घटने वाली हैं?
रिंग ऑफ फायर
17 फरवरी को साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण एक वलयाकार सूर्य ग्रहण, जिसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। यह भारत में नजर नहीं आएगा। इस ग्रहण को दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अर्जेंटीना और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा। 2026 का पहला सूर्य ग्रहण फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लगेग।
12 अगस्त को दूसरा सूर्य ग्रहण
साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त बुधवार के दिन लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जो आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस और पुर्तगाल के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण नहीं दिखेगा, क्योंकि यहां पर इस समय रात होगी।
Viral Video: लड़के की गेंदबाजी देख पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा को आई मिचेल स्टार्क की याद, वीडियो किया शेयर
चंद्र ग्रहण और ब्लडमून
साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगेगा। यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा जिसे ब्लड मून कहा जा रहा है। यह ग्रहण भारत समेत एशिया के कई भागों में दिखेगा। यह एक खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण शाम 6 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक लगेगा, जिसकी अवधि सिर्फ 20 मिनट की होगी। यह ग्रहण होली के दिन लगेगा। 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा, लेकिन भारत में यह नजर नहीं आएगा। यह ग्रहण उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में नजर आएगा।
Viral Video: शादी में दिखा अनोखा नजारा, दुल्हन की सहेलियां भी साथ में लेने लगीं फेरे, वीडियो हुआ वायरल
सुपरमून
साल 2026 में तीन सुपरमून होंगे, जो आसमान में अद्भुत दिखेंगे। इन्हें बिना किसी खास उपरकरण आंखों से ही देख सकते हैं। साल पहला सुपरमून तीन जनवरी यानी आज होगा। दूसरा सुपरमून 24 नवंबर को होगा, जबकि साल का आखिरी और सबसे करीबी सुपरमून 23 और 24 दिसंबर की रात में होगा। संभावना जताई जा रही है कि 2026 में सूरज में अधिक विस्फोट होंगे जिससे धरती पर जियोमैग्नेटिक तूफान आ सकते हैं, जिससे शानदार ऑरोरा नजर आएगा