सब्सक्राइब करें

ये आइलैंड है कुछ खास, यहां रहने के लिए सरकार दे रही मुफ्त में घर और हर महीने 40 हजार रुपये

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 10 Aug 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
Greek Island Antikythera will pay people 40 thousand rupees per month and free home to live there
एंटीकाइथेरा आइलैंड, ग्रीस - फोटो : Social media

शहरों और गांवों के अलावा भी दुनिया में ऐसी बहुत सी जगहें हैं, जहां लोग रह सकते हैं। ऐसी ही एक जगह है ग्रीस में। यहां के एक खूबसूरत आइलैंड (द्वीप) पर आबादी बढ़ाने के लिए सरकार ने एक अनोखा ऑफर दिया है। इस आइलैंड पर रहने के लिए सरकार लोगों को मुफ्त में घर और हर महीने 40 हजार रुपये दे रही है। 

Trending Videos
Greek Island Antikythera will pay people 40 thousand rupees per month and free home to live there
एंटीकाइथेरा आइलैंड, ग्रीस - फोटो : Social media

इस आइलैंड का नाम है एंटीकाइथेरा, जो अपने साफ-सुथरे पानी और चट्टानों के लिए पूरे देश में मशहूर है। 20 वर्ग किलोमीटर में फैले इस आइलैंड पर फिलहाल 24 लोग ही रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Greek Island Antikythera will pay people 40 thousand rupees per month and free home to live there
एंटीकाइथेरा आइलैंड, ग्रीस - फोटो : Social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आइलैंड पर रहने का सरकार का ऑफर लोगों को पसंद भी आ रहा है। कई लोग यहां रहने के लिए आवेदन भी कर चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस आइलैंड पर स्कूल भी है, जो बच्चों की कमी के कारण बंद हो गया था, लेकिन अब एक बार फिर से उसे खोल दिया गया है। 

Greek Island Antikythera will pay people 40 thousand rupees per month and free home to live there
एंटीकाइथेरा आइलैंड, ग्रीस - फोटो : Social media

सरकार इस आइलैंड पर खासतौर पर बेकिंग, फार्मिंग, फिशिंग और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को बुला रही है, क्योंकि ये ऐसे पेशे हैं, जिससे लोग यहां अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। हालांकि पहले तो सरकार यहां लोगों को बसाने के लिए लगातार तीन साल तक हर महीने 500 यूरो यानी करीब 40 हजार रुपये देगी। 

विज्ञापन
Greek Island Antikythera will pay people 40 thousand rupees per month and free home to live there
एंटीकाइथेरा आइलैंड, ग्रीस - फोटो : Social media

इस आइलैंड पर रहने के लिए आवेदन करने वाले लोगों को सरकार की कुछ शर्तें माननी होंगी, जो बेहद ही आसान हैं।उसके बाद ही लोग इस आइलैंड पर रहने के योग्य हो पाएंगे। ये शर्तें यहां की स्थानीय सरकार लागू करेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed