{"_id":"5b0a4cf74f1c1b9c6e8b4cac","slug":"gujrat-lady-don-asmita-gohil-bhuri-threat-people-and-viral-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बला की खूबसूरत इस 20 साल की लेडी डाॅन से मिलिए, सूरत जितनी हसीन, करतूतें उतनी खतरनाक","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
बला की खूबसूरत इस 20 साल की लेडी डाॅन से मिलिए, सूरत जितनी हसीन, करतूतें उतनी खतरनाक
Mon, 28 May 2018 11:13 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 28 May 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
गुजरात के सूरत में इस महिला डॉन का आतंक है। आम लोगों से लेकर बिजनेसमैन तक उसकी दहशत में जीते हैं लेकिन उसका खूबसूरत चेहरा देख आपको इस बात पर यकीन ही नहीं होगा। आपको अंदाजा भी नहीं हो पाएगा कि बला की खूबसूरत और किसी मॉडल जैसी दिखने वाली यह लड़की दरअसल एक बहुत बड़ी डॉन है। इस लेडी डॉन की उम्र सिर्फ 20 साल है।
2 of 7
होठों पर डार्क लिप्स्टिक, अदा से संवरी जुल्फें, आंखों में गहरा काजल और आंखों के ऊपर काला चश्मा लगाकर ये घूमती नजर आती है। उसका नाम अस्मिता गोहिल उर्फ डीकू उर्फ भूरी है। उसे देखने वाले देखते ही रह जाते हैं लेकिन इस खूबसूरत चेहरे के पीछे एक बड़े खौफ का आतंक छिपा है। यह लेडी डॉन जब गुजरात के सूरत की गलियों में निकलती है तो दुकानदारों की रूह कांपने लगती है कि पता नहीं अब किसका नंबर आने वाला है। सूरत के वराछा इलाके में इस हसीन लेडी डॉन का आतंक है।
3 of 7
भूरी का खौफ सूरत में इस कदर है कि वहां कोई भी उसके खिलाफ बोलने को तैयार नहीं है। यह खूबसूरत लेडी डॉन सिर्फ गुंडागर्दी ही करती है बल्कि फेसबुक पर भी काफी एक्टिव है। फेसबुक पर अस्मिता उर्फ लेडी डॉन के 13 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अपने फेसबुक अकाउंट पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि वह कोई सुपर मॉडल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
किसी तस्वीर में वह बंदूक लिए नजर आती हैं तो किसी तस्वीर में क्रूजर बाइक पर सवार रहती हैं। फेसबुक में मौजूद जानकारी के मुताबिक अस्मिता मूल रूप से गुजरात के ही उना की रहने वाली है। आपको बता दें कि लेडी डॉन भूरी की सूरत में दुकानदारों से गुंडई के तीन वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। हालांकि इन वीडियोज में वह मॉडलिंग करती नहीं बल्कि गुंडागर्दी करती नजर आ रही हैं। एक वीडियो में वह सूरत के वराछा इलाके में मौजूद एक एम्ब्रॉयडरी के कारखाने में अपने एक दोस्त के साथ तलवार लेकर आतंक मचा रही हैं।
विज्ञापन
5 of 7
वहीं दूसरे वीडियो में वह वराछा इलाके की वर्षा सोसायटी में स्थित एक पान की दुकान वाले को अपने हाथ में तलवार लेकर धमका रही हैं। उससे जबरन पैसे छीन रही है। लेडी डॉन अपने एक साथी के साथ वहां मोटरसाइकिल से आती है। पान वाला अपनी जेब में रखे रुपये निकालकर लेडी डॉन को सौंप देता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।